अपडेटेड 3 July 2024 at 11:06 IST
Robert Towne Passes Away: ‘चाइनाटाउन’ के ऑस्कर विजेता लेखक रॉबर्ट टाउन का निधन
Robert Towne Passes Away: ‘चाइनाटाउन’ फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले जाने माने लेखक एवं फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन का लॉस एंजिलिस में निधन हो गया।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read

Robert Towne Passes Away: ‘चाइनाटाउन’ फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अमेरिका के जाने माने लेखक एवं फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन का लॉस एंजिलिस में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
रॉबर्ट की प्रचारक कैरी मैक्कलर ने बताया कि टाउन का निधन सोमवार को हुआ। उन्होंने यह नहीं बताया कि टाउन की मौत का क्या कारण था।
हॉलीवुड के प्रतिष्ठित लेखकों में से एक माने जाने वाले टाउन को ‘चाइनाटाउन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘द लास्ट डीटेल’, ‘शैम्पू’ और ‘ग्रेस्ट्रोक’ के लिए भी नामांकित किया गया था। उन्हें 1997 में ‘राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका’ ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
Advertisement
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 July 2024 at 10:47 IST