अपडेटेड 18 March 2025 at 11:11 IST

Orry: वैष्णो देवी मंदिर के पास होटल में शराब पीकर बुरे फंसे ऑरी, FIR के बाद हुए फरार! अब तलाश रही J&K पुलिस

Orry Alcohol Controversy: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ऑरी और सात अन्य लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब ऑरी का फोन बंद आ रहा है।

Follow : Google News Icon  
File photo of Orry
Orry | Image: Instagram

Orry Alcohol Controversy: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ऑरी और सात अन्य लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ये शिकायत माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा के एक होटल में शराब पीने को लेकर दर्ज की गई है। अब मामले पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसी जानकारी मिली है कि केस दर्ज होने के बाद ऑरी का पता नहीं लग पा रहा है।

ऑरी समेत आठ लोगों को कटरा के एक होटल में शराब पीकर पार्टी करना भारी पड़ गया है। उनकी पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

पुलिस केस के बीच फरार हुए ऑरी!

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ऑरी और उनके वैष्णो देवी यात्रा के आयोजक चेरी सिन (Cherry Sin) को पुलिस ढूंढ रही है। उन दोनों का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। ऑरी और चेरी सिन दोनों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दोनों को कई बार कॉल किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दोनों के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। जहां ऑरी के 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं चेरी सिन के इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिन आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनमें एक रूसी नागरिक Anastasila Arzamaskina भी शामिल थी जो ऑरी और उनके दोस्तों के साथ कटरा आई थी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ओरहान अवत्रामणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना के खिलाफ कटरा पुलिस स्टेशन में FIR (No. 72/25) दर्ज की गई है। 

Advertisement

एक आरोपी ने ऑरी के वायरल वीडियो पर किया बड़ा खुलासा

इस बीच, 8 आरोपियों में से एक राशि दत्ता ने वैष्णो देवी से ऑरी के वायरल वीडियो पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से बातचीत में कहा कि यह महज संयोग था कि घटना के समय वह वहां मौजूद थीं। एक बच्चे की मां राशि ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। वो केवल ऑरी के साथ फोटो खिंचवाने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे शाकाहारी हैं और ब्रेस्टफीडिंग मदर हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि उनके पति को बिजनेस के सिलसिले में एक क्लाइंट ने इनवाइट किया था, जब उन्हें पता चला कि कोई सेलिब्रिटी आया है। वो केवल ऑरी के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि वो वीडियो में थी, इसका मतलब ये नहीं है कि वो भी इस चीज में शामिल थीं। उन्हें तो पता भी नहीं था कि वहां क्या हो रहा है। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः BREAKING: कानूनी पचड़े में फंसे Orry, कटरा में की ऐसी हरकत, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया केस, VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 March 2025 at 11:11 IST