अपडेटेड 17 May 2025 at 10:01 IST

प्रियंका चोपड़ा की एक झलक और दीवाने हो गए निक जोनस, बताया कब लगा- शादी तो इसी से करूंगा

सिंगर निक चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा से मिलने के बाद कब एहसास हुआ कि वही उनके लिए सही लड़की है।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas | Image: Instagram

Nick Jonas: ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति और सिंगर निक जोनस किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। जब दोनों पहली बार 2017 में मेट गाला इवेंट में साथ नजर आए थे तब शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि दोनों एक दूसरे को बकौल लाइफपार्टनर चुन लेंगे। उस वक्त दोनों भले ही दोस्त रहे, लेकिन कुछ महीनों बाद ही वो इंडिया के 'नेशनल जीजू' बन गए। अब हाल ही में पीसी के पति ने खुलासा किया कि आखिर उन्हें किस प्वाइंट पर मालूम पड़ा कि उनके जीवन साथी चुनने की तलाश पूरी हो चुकी है।

निक जोनस ने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते की शुरुआत को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि 'देसी गर्ल' से मिलने के बाद बहुत जल्द ही एहसास हो गया था।

Uploaded image

कब एहसास हुआ कि पीसी उनके लिए सही?

केली और मार्क के शो में निक जोनस ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के बारे में बातचीत की। इस दौरान निक से सवाल किया गया कि आपको कब पता चला कि प्रियंका ही आपके लिए सही है? इसके जवाब में निक ने कहा बहुत जल्द ही पता चल गया था। तुरंत कहा। उन्होंने कहा कि हम दोस्त थे और उन दिनों हम बातचीत भी किया करते थे। वो साथ में घर भी आई थीं। जैसे ही हमने डेटिंग शुरू की तो लगभग इसके 2 महीने बाद ही हमारी सगाई हो गई और फिर अगले 3-4 महीने बाद शादी।

मालती लेती हैं कराटे क्लास

इसके बाद निक ने अपनी प्रिंसेस मालती मैरी चोपड़ा जोनस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मालती अब तीन साल की होने वाली है और काफी एक्टिव है। जब वो सॉकर नहीं खेलती तो कराटे क्लास में होती है। उसे कराटे ज्यादा पसंद है। वो कराटे के आउटफिट पहनकर हाइ-या कहती है। यह सुनकर बहुत अच्छा लगता है।

Advertisement
Uploaded image

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 12 दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन दो रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा।

यह भी पढ़ें: आमिर को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचीं गौरी, बॉयफ्रेंड को देख किया कुछ ऐसा कि देखते रह गए फैंस; पैपराजी से भी चुराई नजरें

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 May 2025 at 10:01 IST