अपडेटेड 4 February 2024 at 12:09 IST

सिर्फ पूनम पांडे नहीं ये 4 फेमस स्टार्स भी फैला चुके हैं अपनी मौत की झूठी अफवाह, वजह हैरान करने वाला

सिर्फ पूनम पांडे नहीं अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने में इन स्टार्स ने भी नहीं छोड़ी थी कोई कमी। वजह हैरान करने वाला है।

Follow : Google News Icon  
poonam pandey
पूनम पांडे | Image: instagram

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। या यूं कहें कि सोशल मीडिया पर छाने के लिए उन्होंने जो मजाक किया उसमें वो सफल हो गई हैं। 2 फरवरी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैडल से अफवाह उड़ाई कि सर्वाइकल कैंसर से उनका निधन हो गया। इस खबर को लोगों ने गंभीर तरीके से लिया क्योंकि सिर्फ 32 साल की उम्र में किसी महिला का सर्वाइकल कैंसर से मौत होना चौंकाने वाला था।

हालांकि, 24 घंटे बाद ही पूनम पांडे ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ये नाटक किया। लेकिन क्या आपको पता है कि पूनम पांडे के अलावा और भी कुछ फेमस हस्तियां हैं जिन्होंने अलग-अलग कारणों से अपनी मौत की अफवाह फैलाई थी। आइए जानते हैं।

चंद्र मोहन शर्मा

2014 में आरटीआई एक्टिविस्ट और आम आदमी पार्टी के सदस्य चंद्र मोहन शर्मा ने नई तरह से जिंदगी जीने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। अपनी शादी से परेशान होकर उन्होंने मास्टर प्लान बनाया और अपनी कार में एक आदमी को डालकर जला दिया ताकि दुनिया समझे कि कार हादसे में उनकी मौत हो गई हो। हालांकि, कुछ महीने बाद वो पकड़े गए और उन्हें कड़ी सजा मिली। चंद्र मोहन शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

अल्का पुनेवार

दिलचस्प बात ये है कि 2014 में ही मराठी एक्टर अल्का पुनेवार ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती थीं।

Advertisement

जॉन डार्विन

इस लिस्ट में अगला नाम जॉन डार्विन का है। 2002 में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची और अफवाह फैलाई की डूबने के कारण उनकी मौत हो गई है। उनपर किसी कंपनी के साथ करोड़ों रुपये फ्रॉड करने का आरोप था और इसी से बचने के लिए उन्होंने मौत का नाटक किया। हालांकि, उनकी साजिश नाकाम हुई और वो पकड़े गए।

जॉन स्टोनहाउस

इस लिस्ट में आखिरी नाम जॉन स्टोनहाउस का है। ब्रिटिश लीडर ने 1974 में अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। आर्थिक संकट से बचने के लिए स्टोनहाउस ने ऐसा ढोंग किया था। उन्होंने मियामी की एक बीच पर अपने कपड़े रख दिए ताकि सबको ये लगे कि वो पानी में डूबकर मिस्टर गए हैं। इसके बाद वो गलत पहचान पत्र के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Poonam Pandey: जेल जाएंगी पूनम पांडे! मौत की झूठी खबर फैलाना कितना बड़ा जुर्म और कितनी सजा? जानें

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 11:15 IST