अपडेटेड 1 March 2024 at 11:32 IST

Anant Ambani-Radhika Merchant: बेटे की शादी के लिए नीता की थीं ये 2 इच्छाएं, बताया जामनगर क्यों चुना

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी करेंगे। इससे पहले 1-3 मार्च तक जामनगर में प्री-वेडिंग इवेंट हैं।

Follow : Google News Icon  
Nita Ambani on Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी पर नीता अंबानी | Image: instagram, ANI

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी कर रहे हैं। आज से गुजरात के जामनगर में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहे हैं जिनपर अब उनकी मां नीता अंबानी का बयान सामने आया है। साथ ही, उन्होंने खुलासा किया कि शादी का थीम कला और संस्कृति है। 

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले 1-3 मार्च तक जामनगर में कई सारे प्री-वेडिंग इवेंट रखे जा रहे हैं जिसमें भारत से लेकर विदेशों तक की कई मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया है। अंबानी परिवार ने शाही इंतजाम किए हैं। वहीं नीता ने बताया कि वह अपने बेटे की शादी के लिए क्या चाहती थीं।

अनंत अंबानी की शादी को लेकर उत्साहित हैं मां नीता अंबानी

एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नीता अंबानी अपने छोटे बेटे-बहू के प्री-वेडिंग फंक्शन के बारे में बताती नजर आ रही हैं। नीता अंबानी अपने बेटे अनंत की शादी को लेकर बेहद खुश हैं और उन्होंने बताया कि शादी के लिए उन्होंने जामनगर ही क्यों चुना। उन्होंने बेटे की शादी को लेकर अपनी इच्छाओं का भी खुलासा किया है।

#WATCH | Jamnagar, Gujarat | Founder and chairperson of Reliance Foundation Nita Ambani speaks on the pre-wedding function of her son Anant Ambani with Radhika Merchant.

"...When it came to my youngest son Anant's wedding with Radhika, I had two important wishes - first, I… pic.twitter.com/udOVozqbWP

— ANI (@ANI) March 1, 2024

उन्होंने कहा- “मैं अपनी पूरी जिंदगी में कला और संस्कृति से प्रेरित रही हूं। इसका मुझपर गहरा असर रहा है और मैं इसे लेकर जुनूनी हूं। जब मेरे छोटे बेटे अनंत की शादी की बात आई तो मेरी दो बड़ी इच्छाएं थीं। पहली, मैं अपनी जड़ों को सेलिब्रेट करना चाहती थी। जामनगर की हमारे दिलों में खास जगह है। गुजरात में मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी का निर्माण किया था, और मैंने इस रेगिस्तान जैसे एरिया को एक हरी-भरी बस्ती और एक जीवंत समुदाय में बदलते हुए अपना करियर शुरू किया”।

Advertisement

नीता अंबानी ने आगे कहा कि वह अपने बेटे की शादी में कला और संस्कृति का प्रदर्शन करके भारतीय कारीगरों और उनकी क्रिएटिविटी को ट्रिब्यूट देना चाहती थीं। 

वीडियो में उन्होंने कहा- “दूसरा, मैं चाहती थी कि ये सेलिब्रेशन कला और संस्कृति के लिए एक ट्रिब्यूट हो और हमारे टैलेंटिड और क्रिएटिव कारीगरों द्वारा बनाई गई हमारी विरासत और परंपरा का प्रतिबिंब हो। संस्कृति और परंपरा की नीव है भारतीय सभ्यता और इस प्राचीन और पवित्र भारत भूमि को मेरे दिल से नमन करती हूं”।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट

इस बीच, आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का पूरा जश्न गुजरात के जामनगर में अंबानी आवास पर 3,000 एकड़ के बगीचे में होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Anant-Radhika Pre-Wedding: अंबानी इवेंट के लिए रिहाना ने लिए इतने करोड़ रुपये! रिहर्सल VIDEO VIRAL

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 11:28 IST