अपडेटेड 15 February 2025 at 09:16 IST
अनंत-राधिका की शादी में लगे 5000 करोड़? ग्रैंड सेलिब्रेशन को लेकर मिली आलोचनाओं पर Nita Ambani ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे दिया जवाब
Nita Ambani on Anant Ambani Wedding: नीता अंबानी ने पहली बार अपने लाडले बेटे अनंत अंबानी की ग्रैंड वेडिंग और इसपर हुए खर्चे को लेकर बात की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Nita Ambani on Anant Ambani Wedding: पिछले साल अंबानी परिवार के घर छोटी बहू राधिका मर्चेंट का आगमन हुआ। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding) ने जुलाई 2024 में हमेशा के लिए अपनी मंगेतर राधिका का हाथ थाम लिया। इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था जिसे लेकर अंबानी परिवार की काफी आलोचना भी की गई। अब इसे लेकर पहली बार नीता ने चुप्पी तोड़ी है। खबरों की माने तो, अनंत और राधिका की शादी में लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
अंबानी परिवार ने अपने लाडले बेटे की शादी में किसी भी चीज में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले मार्च में जामनगर में तीन दिनों का प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया गया जिसमें रिहाना ने लाइव परफॉर्म किया था। फिर जून में यूरोप में क्रूज सेलिब्रेशन हुआ। देश-विदेश से कई मशहूर हस्तियों को इस शादी में शिरकत करते देखा गया था।
अनंत अंबानी की शादी के खर्चे पर बोलीं नीता अंबानी
नीता अंबानी ने हाल ही में ब्लूमबर्ग टेलीविजन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने बेटे अनंत की ग्रैंड वेडिंग करने के पीछे के कारण का खुलासा किया। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि खर्चे को लेकर मिली आलोचनाओं से उन्होंने कैसे डील किया। उनके मुताबिक, “हर माता-पिता अपने बच्चों की शादी के लिए बेस्ट करना चाहते हैं। यही सब हमने भी किया था”।
नीता ने आगे ये भी बताया कि कैसे इस शादी में उन्होंने भारतीय ब्रांड्स को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट किया था। परिवार ने कई इंडियन ब्रांड्स के कपड़े पहने थे और शादी में भी मेक-इन-इंडिया के कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने खुशी जताई कि वो अपनी भारतीय परंपराओं, विरासत और संस्कृति को सबके सामने लाने में सक्षम रहीं।
Advertisement
अनंत अंबानी की शादी में क्यों भावुक हुईं नीता?
नीता अंबानी ने आगे ये भी खुलासा किया कि अनंत और राधिका की शादी में ऐसी कौनसी चीज थी जिसने उनका दिल छू लिया। उन्होंने अनंत के हेल्थ इशू को लेकर बात की और कहा कि कैसे राधिका से बेहतर लाइफ पार्टनर उन्हें मिल ही नहीं सकता था।
नीता ने कहा- “मेरा बेटा अनंत अपने अस्थमा के कारण बहुत कम उम्र से ही मोटापे से जूझ रहा है, और वह एक आत्मविश्वासी दूल्हे की तरह स्टेज पर गया। उन्होंने कहा, 'मां, मैं शारीरिक रूप से वैसा नहीं हूं। ये मेरा दिल है जो है। और मैंने उन्हें अपने जीवन साथी का हाथ थामे हुए देखा, और मुझे लगता है कि इसी चीज ने सबसे ज्यादा मेरा दिल छू लिया”।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 09:16 IST