अपडेटेड 4 March 2024 at 13:13 IST

Nita Ambani: बेटे अनंत के प्री-वेडिंग बैश में नीता ने पहना 500 करोड़ का नेकलेस? जानिए क्या है खास

Nita Ambani Necklace Price: नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश के आखिरी दिन एक स्पेशल नेकलेस पहना था।

Follow : Google News Icon  
Nita Ambani Necklace Price
नीता अंबानी के नेकलेस की कीमत | Image: instagram

Nita Ambani Necklace Price: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुके हैं। तीन दिनों तक जामनगर में इन फंक्शन की रौनक देखी गई। आखिरी दिन ‘हस्ताक्षर: द वैली ऑफ गॉड्स’ इवेंट रखा गया था जिसमें नीता अंबानी ने अबतक का सबसे बड़ा पन्ना पहना था। इस पन्ने की कीमत जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

तीनों दिन नीता अंबानी के लुक्स सबसे हटके और क्लासी थे। हालांकि, जो आउटफिट उन्होंने तीसरे और आखिरी दिन पहना था, उसने फैंस का दिल चुरा लिया है। खासतौर पर उनकी ज्वेलरी पर लोग दिल हार बैठे हैं।

प्री-वेडिंग बैश में नीता अंबानी का कांजीवरम साड़ी वाला लुक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 12 जुलाई को मुंबई में सात फेरे लेंगे। इससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक प्री-वेडिंग फंक्शन हुए जिसमें कॉकटेल पार्टी, म्यूजिकल और डांस लाइट, जंगल थीम पार्टी जैसे इवेंट हुए। आखिरी दिन हस्ताक्षर समारोह हुआ जिसमें नीता अंबानी ने सिल्क की साड़ी पहनी थी। हालांकि, वो उनका ग्रीन नेकलेस था जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। 

नीता ने 3 मार्च को हुए इवेंट में ऑफ वाइट कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी जिसपर भारी कड़ाई हो रखी थी। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस हैंडमेड साड़ी को कस्टम डिजाइन किया था। इसे साउथ इंडिया के कारीगरों ने हैंडलूम तकनीक से तैयार किया था। इसके साथ उन्होंने अबतक का सबसे बड़ा पन्ना पहना जिसे जो भी देखता, बस देखता ही रह जाता। 

Advertisement

नीता अंबानी के नेकलेस की कीमत उड़ा देगी होश

उनके पन्ना-जड़ित हीरे के हार पर लोग वाकई अपना दिल हार बैठे हैं। नीता अंबानी ने एक लंबा हार पहना था जिसमें दो बड़े आकार के पेंडेंट से जुड़े छोटे पन्ने लगे हुए थे। इसके साथ ही मैचिंग स्टड इयररिंग्स, चूड़ियां और एक स्टेटमेंट रिंग भी थी। पॉप डायरीज की एक रिपोर्ट की माने तो, केवल उनके नेकलेस की ही कीमत करीब 400-500 करोड़ रुपये है। 

इस बीच, नीता अंबानी के बाकी लुक्स की बात करें तो पहले दिन की फैंसी कॉकटेल पार्टी के लिए उन्होंने वाइन कलर की कस्टम-मेड गाउन पहनी थी जिसके ऊपर गोल्डन और सिल्वर बटन की डिटेलिंग थी। वहीं दूसरे दिन डांस नाइट पर उन्होंने सीक्विन साड़ी पहनी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में छा गई Nita Ambani, पहना अब तक का सबसे बड़ा पन्ना और सिल्क साड़ी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 13:05 IST