अपडेटेड 12 January 2023 at 00:12 IST

'Naatu Naatu' meaning: जानें क्या है 'Naatu Naatu' का मतलब, कौन है इस फेमस सॉन्ग के कोरियोग्राफर ?

तेलुगु गीत 'Naatu Naatu' के 'Golden Globe Award' जीतने के बाद हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। इस गाने में 'नाटू-नाटू' शब्द का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है. जिसका हिंदी अर्थ नाचो-नाचो होता है.

Follow : Google News Icon  
PC: Republic
PC: Republic | Image: self

Naatu Naatu Song: फिल्म RRR सॉन्ग 'Natu Natu' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर की केटगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। नातू नातू' को एमएम कीरवणी (M. M. Keeravani) ने कंपोज किया है। जिसे चंद्रबोस ने लिखा और राहुल सिपलीगंज, काल भैरव द्वारा ने गाया है। इस फिल्म को पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

'नातू नातू' गाना इस वक्त दुनियाभर में सेंसेशन बना हुआ है। तमिल गीत होने के चले हिंदी भाषी लोगों के लिए इसका मतलब समझ पाना मुश्किल है। हम आपको बताते हैं कि 'Naatu Naatu' गीत का हिंदी में क्या अर्थ (Naatu Naatu' meaning) है ?

ये भी पढ़े: RRR की उपलब्धि पर सीएम रेड्डी की देश विभाजन वाली राजनीति फेल, सिंगर अदनान सामी ने ट्विटर पर दिया करारा जवाब

'नातु नातु' का क्या अर्थ है?

Advertisement

इस गाने में 'नातू नातू' शब्द का काफी इस्तेमाल किया गया है जिसका हिंदी में मतलब है 'नाचना'। इस गीत को हिंदी में "नाचो नाचो", कन्नड़ में "हल्ली नातु", तमिल में "नट्टू कूथु" और मलयालम में "करिन्थोल" के रूप में गाया गया है। इस गीत के तेलुगु संस्करण ने गोल्डन ग्लोब्स 2023 (Golden Globe Award 2023) में खिताब हासिल किया। जो अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में चल रहा है। मुख्य अभिनेता जूनियर एनटीआर (N. T. Rama Rao Jr) और राम चरण फिल्म में अंग्रेजों के एक समूह के साथ डांस करते हुए दिखाई देते हैं। 

ये भी पढ़े: क्या आप जानते हैं कि गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड विनर 'Nattu Nattu' गाने की शूटिंग कहा हुई थी ? जानें किस देश के राष्ट्रपति भवन में हुआ शूट

Advertisement

कौन हैं Naatu Naatu गाने के कोरियोग्राफर ?

'नातु नातु' गाने में प्रेम रक्षित (Prem Rakshith) ने कोरियोग्राफी की हैं। चेन्नई में जन्मे प्रेम रक्षितएक (prem rakshitek) प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1993 में की थी। साल 2007 में उन्हें राजामौली के साथ ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म यमडोंगा (Yamadonga ) में काम किया था। यमडोंगा में प्रेम रक्षितएक ने दो गानों को कोरियोग्राफ किया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली- द बिगिनिंग (Baahubali: The Beginning) में भी प्रेम ने काम किया। एसएस राजामौली की निर्देशित आरआरआर में उन्होंने नातू नातू गाने को कोरियोग्राफ किया। 

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 12 January 2023 at 00:07 IST