मुकेश अंबानी ने ऐसे मनाया अपना 67वां जन्मदिन, बेटे अनंत संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर | VIDEO

Mukesh Ambani at Siddhivinayak Temple: मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए थे जहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए।

Follow : Google News Icon  
Mukesh Ambani at Siddhivinayak Temple
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी | Image: X

Mukesh Ambani at Siddhivinayak Temple: भारत के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल को अपने 67वें जन्मदिन पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। वह अपने बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए थे जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए। 

सोशल मीडिया पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वे सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखे जा सकते हैं।

बर्थडे पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी अपने 67वें बर्थडे पर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेना नहीं भूले। वह इस मौके पर वाइट कुर्ता पायजामा और ब्राउन जैकेट में पहुंचे थे। वहीं, उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी भी उनके साथ मंदिर जाते देखे गए जिन्होंने येलो कुर्ता पायजामा और ऑरेंज प्रिंट की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। 

सिद्धिविनायक मंदिर में मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने दर्शन किए और इस दौरान, मंत्रोच्चार लगातार जारी रहा। दोनों ने पुजारियों संग मिलकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन का कार्य संपन्न किया। उनके अलावा, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर बाबुलनाथ मंदिर गए थे। दूसरी ओर, मुकेश की पत्नी नीता अंबानी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

अनंत अंबानी ने मंदिरों को दिया 50 करोड़ रुपये का दान

इस बीच, ऐसी जानकारी सामने आई है कि मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का दान देकर इतिहास रच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भारत के दो बड़े मंदिरों को 5 करोड़ रुपये दान में दिए हैं जिनमें ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर और असम का मां कामाख्या मंदिर शामिल है। अनंत ने दोनों मंदिरों के लिए 2.51 करोड़ का दान दिया है। वह अष्टमी के मौके पर असम के कामाख्या मंदिर भी दर्शन करने के लिए गए थे। 

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान पहुंचीं मुमताज; फवाद खान संग की पार्टी, राहत फतेह अली की लाइव परफॉर्मेंस का उठाया लुत्फ

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड