बॉबी भाई वो वीडियो डिलीट कर देना… आखिर किस चीज को लेकर शर्मिंदा हुए धोनी? करनी पड़ी रिक्वेस्ट
MS Dhoni-Bobby Deol: धोनी ने बॉबी देओल को मैसेज कर उनका एक वीडियो डिलीट करने को कहा है जिसे लेकर वह 'शर्मिंदा' हो गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

MS Dhoni-Bobby Deol: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। ‘थाला’ जो भी करते हैं, वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वह भी कभी फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं गंवाते। हालांकि, इस बार कुछ ऐसा हो गया है कि खुद माही को भी शर्मिंदा होना पड़ा। उनका एक ऐसा वीडियो बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के पास है जिसने क्रिकेटर की नींद उड़ा दी हैं।
20 मार्च को जब एनिमल स्टार ने अपने एक्स हैंडल पर धोनी को लेकर पोस्ट किया तो वह आग की तरह फैल गया। उन्होंने CSK के कप्तान का एक मैसेज लीक कर दिया है जिसमें वह बॉबी से एक वीडियो डिलीट करने को कहते दिख रहे हैं। आखिर क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।
धोनी को क्यों करनी पड़ी बॉबी देओल से रिक्वेस्ट?
हमराज फेम एक्टर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर माही के एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें क्रिकेटर उनसे कहते हैं- ‘बॉबी वो वाली वीडियो डिलीट कर देना यार… बहुत शर्मिंदा हूं’। इसे शेयर करते हुए एक्टर कैप्शन में लिखते हैं- ‘ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट। #Thala #ThalaForAReason #Mahi #leak #dhoni #leakkardukya #ad’
Theek hai mahi bhai kardunga delete 😈👀#Thala #ThalaForAReason #Mahi #leak #dhoni #leakkardukya #ad pic.twitter.com/oKxrmQP26Y
— Bobby Deol (@thedeol) March 20, 2024
बॉबी देओल के पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन
अब बॉबी देओल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोग बॉबी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे ये वीडियो लीक कर दें तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि माही भाई ने इतने प्यार से बोला है तो उन्हें वीडियो डिलीट कर देनी चाहिए।
Advertisement
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बॉबी भाई, प्लीज मुझे डीएम करदो वो वीडियो, मैंने बचपन में 15 बार बिच्छू देखी है और 20 बार सोल्जर’। दूसरे फैन ने लिखा- ‘बॉबी भाई वीडियो लीक करदो, थाला को जमाल कुडु पे डांस करते हुए देखना है’।
धोनी के मैसेज का क्या है सच?
इससे पहले कि आप कुछ और सोच बैठे, हम आपको बता दें कि दोनों सेलिब्रिटीज बहुत जल्द एक एड में साथ नजर आने वाले हैं जिससे पहले बॉबी ने ये पोस्ट किया है। उनका ये पोस्ट उसी कमर्शियल एड का हिस्सा है। उससे पहले एक्टर ने ये पोस्ट कर माहौल बना दिया है।