अपडेटेड 18 June 2025 at 13:12 IST

'अगर वो पसंद नहीं था...', राजा रघुवंशी मर्डर केस पर मोनालिसा का फूटा गुस्सा, सोनम पर निकाली भड़ास

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर स्टार बन चुकीं मोनालिसा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोनम पर अपनी भड़ास निकाली है।

Follow : Google News Icon  
mahakumbh viral girl monalisa
mahakumbh viral girl monalisa | Image: Varinder chawla

Monalisa on Raghuvanshi Murder Case: महाकुंभ में माला बेचकर सुर्खियों में आई मोनालिसा अब स्टार बन चुकी हैं। हाल ही में उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' रिलीज हुआ है जिसके प्रमोशन में वो बिजी हैं। वायरल गर्ल मोनालिसा बीते दिनों भोपाल पहुंचीं थीं जहां उनका बदला लुक देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये वही वायरल गर्ल है। इस बीच मोनालिसा ने इंदौर कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मोनालिसा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में राजा रघुवंशी हत्याकांड पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया। अगर वो पसंद नहीं था तो मना कर देती। राजा के मम्मी-पापा पर क्या बीत रही होगी।

सोनम पर फूटा मोनालिसा का गुस्सा

वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा, 'जब मैंने पहली बार इस खबर के बारे में सुना तो मुझे खुद अच्छा नहीं लगा। अगर उन्हें राजा पसंद नहीं थे तो वो मुंह पर ही बता सकती थी कि मैं आपको नापसंद करती हूं। मुझे इतना गुस्सा आया। वो लड़की (सोनम) बिल्कुल अच्छी नहीं है। वो मुझे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। अगर बता देती तो क्या वो कुछ करता? गुस्सा हो जाता, नाराज हो जाता या छोड़ देता। लेकिन उन्होंने ऐसा किया मुझे अच्छा नहीं लगा।'

माता-पिता को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, 'राजा के माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी? मां जन्म देती हैं। उन्हें 9 मिनट पेट में रखती हैं। माता-पिता को छोटे से बड़ा करते हैं। उन पर क्या बीत रही होगी। मुझे इस बारे में सोचकर अफसोस हो रहा है।'

Advertisement
Uploaded image

राजा रघुवंशी मर्डर केस

शादी के बाद राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून ट्र्रिप पर मेघालय गए थे। इसके बाद हनीमून ट्रिप के दौरान ही राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए। माना जा रहा है कि इसी तारीख को उन्हें बेरहमी से मार दिया गया था। ऐसे में राजा रघुवंशी मर्डर केस में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में 'भाड़े के हत्यारे' होने का शक था। हालांकि जैसे-जैसे मेघालय पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि तीनों राज कुशवाह के दोस्त हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

माला बेचकर वायरल हुई थीं मोनालिसा

फिलहाल मोनालिसा अपने म्यूजिक एल्बम को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी खूबसूरती, लगन और मेहनत के लिए उन्हें सराहना मिल रही है। बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। इसी साल यूपी के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में वो माला बेचकर अपनी रोजी रोटी कमाने आई थीं। महाकुंभ पहुंचे कुछ लोगों ने मोनालिसा से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। ऐसे में उनकी कत्थई आंखों ने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया। इसके बाद वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। कुछ समय बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी। इसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। खैर, अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की लौटी उम्मीद, डेढ़ साल बाद बढ़े बाल; एक्ट्रेस बोलीं- बता नहीं सकती कितना...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 13:12 IST