अपडेटेड 14 December 2022 at 08:10 IST

Malini Awasthi का नया गाना 'रेलिया बैरन...' हुआ रिलीज; मतलब जान हो जाएंगे इमोशनल

सुप्रसिद्ध लोक गायिका के हाल ही में रिलीज हुए गाने का नाम 'रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...' है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
PC: @maliniawasthi_twitter
PC: @maliniawasthi_twitter | Image: self

Malini Awasthi New Song: पॉपुलर लोक गायिका मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi) का गाना जब भी रिलीज होता है धमाल मचा देता है। इस बीच सिंगर का हाल ही में रिलीज हुआ भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। गाने के साथ-साथ इसका मतलब भी दिल को छू (Heart touching meaning) लेने वाला है। 

सुप्रसिद्ध लोक गायिका का हाल ही में रिलीज हुए गाने का नाम 'रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...' (Relia Baron Piya Ko Liye Jaye Re) है जिसे सिंगर ने बड़े ही अपनेपन से गाया है। ये गाना असल जिंदगी की परिस्थिति से जुड़ा हुआ है। गाने को एक यूट्यूब चैनल पर 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा जा चुका है।

दरअसल, गाने को अपनी आवाज दी मालिनी अवस्थी ने इसके जरिये उन गांव की महिलाओं का दुख जाहिर करने की कोशिश की है, जिनके पति को काम के सिलसिले में अपने परिवार से दूर जाना पड़ता है। इस गीत के जरिये महिलाओं के दुख और पीड़ा को साझा करने की कोशिश की गई है।

पत्रकारों से बात करते हुए लोक गायिका ने बताया कि ये सिर्फ सॉन्ग नहीं बल्कि मातृशक्ति का प्रतीक है। आज भी तमाम लोग अपनी आंखों में कमाने के सपने लिए घरों से दूर-दराज शहरों के लिए निकलते हैं। उनकी पत्नियां बिछड़ने का दर्द लिए अपने-अपने पतियों को विदा करती हैं। इसके बावजूद वे अपने पतियों को नहीं कोसती। बल्कि ट्रेनों को कोसतीं हैं क्योंकि लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए ट्रेनों से सफर करते हैं और परदेश या दूसरे शहर जा बसते हैं। 

इस गीत के जरिये मालिनी अवस्थी ने अपनों से दूरी का दर्द बयां किया है। उन्होंने ये भी कहा कि सॉन्ग में भले ही आवाज आज की है लेकिन धुन पारंपरिक है। इसे दुनिया के सामने लाने की जरुरत इसलिए है क्योंकि आज भी माइग्रेशन जारी है जिसका दर्द महिलाओं को झेलना पड़ रहा है।

Advertisement

पद्मश्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी हिंदी भाषा की बोलियों जैसे अवधी, बुंदेली भाषा और भोजपुरी में गाकर अपने आवाज का जादू बिखेरती हैं। इस लोक गीत को उन्होंने महिलाओं के दर्द, मनोभाव, बिछड़ने की पीड़ा और आंखों में दूरियों के गम भरे आंसु को पिरो कर बनाया है।

यह भी पढ़ें: Manoj Tiwari के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी; बोले- 'कुछ खुशियों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 December 2022 at 08:07 IST