मोनालिसा के बदले ठाठ-बाट! बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचीं प्रयागराज, डेब्यू फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुईं शामिल
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले अब बहुत जल्द बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनकर तैयार है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले अब बहुत जल्द बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनकर तैयार है जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट प्रयागराज में हुआ था जिसमें मोनालिसा भी शामिल हुई थीं।
मोनालिसा भोसले को फैंस बड़े पर्दे पर पहली बार देखने के लिए बेकरार हैं। वो हाल ही में उसी प्रयागराज में अपने करियर की नई पारी की शुरुआत करने पहुंची थीं जहां लगभग एक साल पहले एक वायरल वीडियो ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस एक साल में काफी कुछ हुआ और मोनालिसा की पूरी किस्मत ही चमक उठी।
बॉडीगार्ड्स के साथ प्रयागराज में दिखीं मोनालिसा
मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पर्पल सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में वो भारी सुरक्षा के बीच इवेंट वेन्यू पर पहुंचीं। इतनी शोहरत मिलने के बाद भी मोनालिसा के चेहरे और अंदाज में वही सादगी थी जिसने एक साल पहले उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खोल दिए थे। पिछले एक साल में मोनालिसा को कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के ऑफर मिले लेकिन वो आज भी उतनी ही सिंपल और प्यारी लगती हैं।
प्रयागराज में भावुक हुईं मोनालिसा भोसले
प्रयागराज में मोनालिसा ने मां गंगा मैया का आशीर्वाद लेते हुए अपनी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर लॉन्च किया। वो इस दौरान भावुक हो गईं और डायरेक्टर सनोज मिश्रा का इस बड़े मौके के लिए आभार जताया। उन्होंने ये इच्छा भी जताई कि अपनी पहली कमाई से वो लड़कियों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि देश की ज्यादा से ज्यादा लड़कियां शिक्षित हो।
Advertisement
मोनालिसा ने इवेंट के दौरान ये भी कहा कि भले ही एक साल पहले महाकुंभ में उनकी किस्मत बदली थी, लेकिन उनकी अब की और पुरानी जिंदगी में कोई फर्क नहीं है, दोनों ही सुंदर हैं। खबरों की माने तो, सुरक्षा चिंताओं के कारण पहले माघ मेला प्रशासन से परमिशन नहीं मिल रही थी लेकिन आखिरकार ये इवेंट धूमधाम से हुआ।
ये भी पढे़ंः 1 साल में कहां से कहां पहुंच गईं मोनालिसा… जहां से हुईं वायरल, अब उसी प्रयागराज में करेंगी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च