'वो भाड़ में जाए...' 'लॉक अप 2' में भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी के Character Assassination करने पर मचा बवाल

Lock Upp 2: शो 'लॉक अप 2' में हिना खान और उर्फी जावेद गेस्ट के तौर पर पहुंची। जहां शिल्पा शिंदे की जबरदस्त क्लास लगी है। इसके साथ ही शिवांगी जोशी के कैरेक्टर असासिनेशन किए जाने पर भी बात हुई।

Hina Khan, Shilpa Shinde
Hina Khan, Shilpa Shinde | Image: X

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' ने इन दिनों दर्शकों के बीच काफी धूम मचा रखी है। इस शो का हर नया एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में शो के एक रोमांचक एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस हिना खान जजमेंट डे पर नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने फैंस की एस्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप

शो के दौरान हिना खान ने शिल्पा शिंदे को बचाने से साफ इनकार कर दिया। उर्फी जावेद ने जब शिल्पा को बचाने के लिए हिना से गुजारिश की, तो हिना अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग रहीं। जाने से पहले हिना ने शिल्पा पर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के कैरेक्टर असासिनेशन करने का गंभीर आरोप भी लगाया। हालांकि, शिल्पा शिंदे ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिस पर हिना ने हंसते हुए जवाब दिया कि आपने बिल्कुल ऐसा किया है।

हिना खान ने बताया शिल्पा को न बचाने का कारण

शिल्पा शिंदे को बचाने से मना करने की वजह बताते हुए हिना खान ने कहा कि उनके जीवन के कुछ कड़े उसूल हैं और वह जैसी इंसान हैं, उसके हिसाब से वह ऐसे किसी भी गेमप्ले का समर्थन कभी नहीं करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसे खेल का बिल्कुल साथ नहीं देंगी जहां लोगों को जानबूझकर नीचा दिखाया जाता हो, किसी का कैरेक्टर असासिनेशन किया जाता हो या फिर कोई गंदा खेल खेला जाता हो। 

हिना ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह ऐसे किसी भी खेल में किसी को बचाने के लिए आगे नहीं आएंगी, कम से कम वह खुद तो ऐसा कभी नहीं करेंगी।
दूसरी तरफ, उर्फी जावेद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह 'लॉक अप 2' शो केवल श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की वजह से ही देखती हैं। इसके बावजूद हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई यह तीखी बहस अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: विजय की 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड