अपडेटेड 28 April 2024 at 11:26 IST
दो सांपों की खौफनाक लड़ाई! जब किंग कोबरा को अजगर ने दबोचा, नाग ने भी ऐसे लिया बदला; कंपा देगा VIDEO
King Cobra vs Python Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो सांपों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

King Cobra vs Python Viral Video: सांप देखते ही लोग दूर भाग जाते हैं। ये एक ऐसी प्रजाति है जो काफी खतरनाक और जानलेवा होती है। सांप के काटने पर इसका जहर तेजी से शरीर में फैलने लगता है और इंसान जान भी गंवा देता है। यही कारण है कि लोग सांप से काफी डरते हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो सांपों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। दो सांपों की लड़ाई देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी जानवर के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार जो वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है… वो तो देखने में ही काफी खतरनाक और डरावना है। सबसे जहरीले सांपों की गिनती की जाए तो सबसे ऊपर किंग कोबरा का ही नाम आएगा। वहीं, दूसरी ओर अजगर है जो जहरीला नहीं होता लेकिन इतना बड़ा होता है कि इंसान तो क्या, मगरमच्छ तक तो निगल सकता है। ऐसे में क्या होगा जब यही दोनों आपस में टकरा जाए तो। इस वायरल वीडियो में यही देखने को मिल रहा है।
क्या आपने देखी है कभी किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई?
इस वीडियो को नेचर इस अमेजिंग नाम के एक एक्स यूजर ने डाला है जो देखते ही देखते आग की तरह वायरल हो गया है। ये वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे अजगर ने किंग कोबरा को अपने मुंह में ले लिया है और उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। खुद को बचाने की जद्दोजहद कर रहा किंग कोबरा अजगर पर पूरी तरह लिपट गया है, फिर भी अजगर के मुंह से बाहर नहीं निकल पा रहा है।
जहरीला किंग कोबरा होता है लेकिन यहां विशालकाय होने की वजह से अजगर उस पर भारी पड़ रहा है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- “प्लेनेट पर सबसे बड़े विषैले सांप किंग कोबरा Vs प्लेनेट पर सबसे लंबे गैर-जहरीले सांप रेटिकुलेटेड पायथन के बीच जिंदा रहने के लिए जंग। ये दोनों इंडोनेशिया के एक जंगल में रहते हैं। आपके हिसाब से ये लड़ाई किसने जीती होगी?”
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 April 2024 at 11:26 IST