अपडेटेड 3 November 2024 at 23:57 IST

Khesari vs Diljit: 'इलुमिनाटी सिलुमिनाटी छोड़ के...' खेसारी लाल यादव का दिलजीत दोसांझ पर तंज

भोजपुरी सिंगर और एक्टर Khesari Lal Yadav ने Diljit Dosanjh के दिल-लुमिनाटी टूर पर मजाकिया टिप्पणी कर चर्चा में आ गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Khesari Lal Diljit Dosanjh
खेसारी लाल यादव-दिलजीत दोसांझ | Image: IANS

Khesari Lal Yadav vs Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका यह टूर 26 अक्टूबर से शुरू हुआ, जो 29 दिसंबर 2024 को खत्म होगा। हालांकि इस बीच एक्टर पर कई लोग छींटाकशी करते भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में इन्फ्लुएंसर एंड्रयू टेट (Influencer Andrew Tate) ने दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर विवादित टिप्पणी थी, वहीं अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम भी शामिल हो गया है। भोजपुरी सुपरस्टार ने दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर मजाकिया टिप्पणी की है।

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का दिल-लुमिनाती टूर कई शहरों में होने वाला है। दिल्ली के बाद सिंगर के म्यूजिक कॉन्सर्ट का अब पिंक सिटी जयपुर में आयोजन हुआ है। जहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी है। बता दें लोगों को दिलजीत का शो काफी पसंद आ रहा है, लेकिन भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पंजाबी स्टार के कॉन्सर्ट पर छींटाकशी करने से खुद को रोक नहीं पाए।

'इल्लुमिनाती को पीछे छोड़ते हुए... यहां देखिए...'

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने शनिवार को अपने एक स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया। क्लिप के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इल्लुमिनाती को पीछे छोड़ते हुए... यहां देखिए...' वीडियो में उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उनसे जश्न मनाने के लिए हाथ उठाने और अपनी जड़ों पर गर्व करने की अपील की। खासकर दिवाली के शुभ अवसर पर।

खेसारी लाल यादव ने दिलजीत दोसांझ पर कसा तंज

खेसारी (Khesari Lal Yadav) के मैसेज ने जहां उनके फैंस का दिल जीता वहीं भोजपुरी स्टार के कैप्शन ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज करने की तरफ इशारा किया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब खेसारी ने दोसांझ (Diljit Dosanjh) का मजाक उड़ाया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हल्की-फुल्की नोकझोंक साझा करते हैं, जिसमें दो कलाकारों के बीच मौजूद दोस्ताना प्रतिद्वंद्विता को देखा जा सकता है। खेसारी लाल यादव के प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया। लेकिन, दिलजीत दोसांझ के फैंस से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

Advertisement

नेटिजन्स के निशाने पर आए खेसारी लाल यादव

एक नेटिजन ने कमेंट किया, 'खेसारी, आप खुद की तुलना दिलजीत से क्यों कर रहे हैं? वह आपके जैसे किसी को जानता भी नहीं है! तुम दिल्ली आते हो, और पांच लोग भी नहीं जानते कि तुम कौन हो!' तो दूसरे ने कहा, 'आरओएफएल (रोलिंग ऑन द फ्लोर लाफिंग)... ये कौन है बे?' 

यह भी पढ़ें… 'दाल बाटी चूरमा खाकर आना, क्योंकि...' Diljit Dosanjh ने क्यों और किससे की ये खास फरमाइश?

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 23:57 IST