Bhojpuri Song: चुनाव के बाद खेसारी लाल का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज हो गया है। इस गाने पर दर्शक और उनके चाहने वाले खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Khesarilal Yadav new Bhojpuri Song
Khesarilal Yadav new Bhojpuri Song | Image: yt grab

Bhojpuri Song: बिहार के विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से लड़ने वाले और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह राजनीति की वजह से बिल्कुल भी नहीं हैं, बल्कि उनका नया भोजपुरी गाना है। सिंगर का नया गाना ‘लागेलु नागिन जईसे’ दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ये गाना यूट्यूब पर प्यूज पर व्यूज बटोर रहा है। इसमें खेसारी लाल के साथ समिता गिरी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं।

खेसारी और समिता की जोड़ी पर दर्शकों का आया दिल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘लागेलु नागिन जईसे’ रिलीज कर दिया है। गाने में खेसारी और समिता के बीच की केमिस्ट्री कमाल की देखी जा रही है। दर्शकों से लेकर उनके चाहने वालें तो इसपर प्यार लुटाते हुए नहीं थक रहे हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना वायरल होने लगा और यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लिया है। 


इस गाने में खेसारी लाल यादव का हमेशा की तरह डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, समिता गिरी का स्टाइल और अदाएं देखने वालों को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन मौजूदगी ने गाने को और भी मनोरंजक बना दिया है।

गाने की टीम के बारे में…

‘लागेलु नागिन जईसे’ गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल छोटू यादव सुरजीत ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। बेहतरीन कंपोजिशन और कैची ट्यून की वजह से यह गाना तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

Advertisement

मिलियन व्यूज के साथ फैंस कर रहे तारीफ

गाने को अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही गाने के कमेंट सेक्शन में दर्शक खेसारी और समिता की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे खेसारी के हालिया सबसे बेहतरीन रोमांटिक गानों में से एक बताया है।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर का फिसला पैर, हुआ फ्रैक्चर

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड