अपडेटेड 9 March 2025 at 16:54 IST

करण जौहर ने अपने घटते वजन पर कहा, ‘स्वस्थ रहना’ एक राज है

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने घटते वजन से संबंधित सवालों का आखिरकार जवाब देते हुए कहा कि इसका कारण उनका स्वस्थ रहना है।

Shaitan Premiere
करण जौहर ने अपने घटते वजन पर कहा, ‘स्वस्थ रहना’ एक राज है | Image: Varinder Chawla

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने घटते वजन से संबंधित सवालों का आखिरकार जवाब देते हुए कहा कि इसका कारण उनका स्वस्थ रहना है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जौहर का घटता वजन काफी चर्चा का विषय रहा है। कई लोगों ने उनके स्‍वास्थ्य के प्रति चिंता भी जाहिर की है।

शनिवार रात को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) डिजिटल पुरस्कार 2025 के ‘ग्रीन कार्पेट’ पर करण से पूछा गया कि उनके वजन घटाने का राज क्या है। फिल्म निर्माता ने संवाददाताओं को इसका जवाब देते हुए कहा, ‘‘यह स्वस्थ रहना है। अच्छा खाना, व्यायाम करना और अच्छा दिखने की पूरी कोशिश करना है।’’

उन्होंने कहा..

जब एक अन्य पत्रकार ने करण से उनकी दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं यह बताता हूं तो इससे मैं अपना राज उजागर कर दूंगा।’’ करण रविवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ आईफा अवॉर्ड्स 2025 की मेजबानी करेंगे।

ये भी पढ़ें - Gas Problem: अब पेट में नहीं बनेगी गैस, अपना लें ये आसान तरीके

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 16:54 IST