अपडेटेड 10 May 2024 at 13:00 IST
सुर्खियों में दिल्ली का चिकन रोल वाला लड़का... आनंद महिंद्रा के बाद अर्जुन कपूर मदद के लिए आए आगे
Jaspreet Singh Emotional Story: अर्जुन कपूर ने जसप्रीत सिंह की डिटेल्स मांगी है और लिखा कि वो उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Jaspreet Singh Emotional Story: मजबूरियां इंसान को कम उम्र में ही समझदार और जिम्मेदार बना देती हैं। ऐसा ही कुछ हाल एक 10 साल के लड़के का भी है जो दिल्ली के तिलक नगर में ठेला लगाकर रोल्स बेचता है। इस बच्चे का नाम जसप्रीत सिंह बताया जा रहा है जिसकी इमोशनल कहानी इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब खुद आनंद महिंद्रा और अर्जुन कपूर ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
सोशल मीडिया पर जसप्रीत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह चिकन एग रोल बनाता नजर आ रहा है। जब उससे कोई पूछता है कि उसके पिता कहां हैं तो वह बताता है कि उनका किसी बीमारी के चलते निधन हो गया। और उसकी मां भी दोनों बच्चों की जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाके पंजाब वापस चली गई है।
जसप्रीत सिंह की मदद करना चाहते हैं अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स से जसप्रीत सिंह की डिटेल्स मांगी थी। उन्होंने एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा था कि कैसे वह बच्चा अपने चेहरे पर स्माइल लिए जिंदगी में हर चीज का सामना कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। अर्जुन ने जसप्रीत के जज्बे को सलाम किया और लिखा कि अपने पिता की मौत के 10 दिनों के अंदर ही सारी जिम्मेदारी संभालने के लिए हिम्मत चाहिए होती है।
अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट के अंत में जसप्रीत सिंह का पता और बाकी की जानकारी मांगी और लिखा कि वह उसकी और उसकी 14 साल की बहन की पढ़ाई में योगदान देना चाहते हैं।
Advertisement
जब आनंद महिंद्रा ने शेयर किया जसप्रीत का वीडियो
बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने भी जसप्रीत सिंह का एक वीडियो शेयर किया था और उसके साथ अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “हिम्मत का नाम जसप्रीत है लेकिन उसकी पढ़ाई पर असर नहीं पढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि वो दिल्ली के तिलक नगर में है। अगर किसी के पास उसका नंबर है तो प्लीज मुझे दें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम पता लगाएगी कि वो उसकी पढ़ाई में कैसे मदद कर सकती है”।
खबरों की माने तो जसप्रीत अपने 19 साल के चचेरे भाई गुरमुख सिंह के साथ खाने का स्टॉल लगाता है। पिछले महीने की 14 तारीख को ही उसके पिता का निधन हुआ था। तबसे वो अकेले अपनी और अपनी 14 साल की बहन की जिम्मेदारी संभाल रहा है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 May 2024 at 12:31 IST