अपडेटेड 10 August 2023 at 16:39 IST
Jailer Twitter Review: Rajinikanth की 'जेलर' ने सिनेमाघरों में मचाई तबाही! फिल्म देख ऐसा रहा फैंस का रिएक्शन
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने पहुंचे दर्शकों ने रिव्यू दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jailer Twitter Review: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' और 'ओह माय गॉड-2' से पहले ही साउथ की 'जेलर' ने दस्तक दे दी है। सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया है। एक्टर के फैंस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं।
खबर में आगे पढ़ें...
- सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है 'जेलर'
- थिएटर्स के बाहर लगी है फैंस की लंबी कतार
- रजनीकांत के फैंस ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने के लिए एक्टर के चाहनेवालों की कतार सिनेमाघरों के बाहर देखने को मिल रही है। साउथ में रजनीकांत की तगड़ी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां कई कंपनियों ने 'जेलर' रिलीज के मौके पर छुट्टी तक घोषित कर दी। हालांकि अब उनके फैंस फिल्म को लेकर ट्विटर पर अपना रिव्यू दे रहे हैं।
रजनीकांत की 'जेलर' ने फैंस पर चलाया 'जादू'
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर' से रजनीकांत ने जबरदस्त कमबैक किया है। पहले दिन ही थिएटर्स में फिल्म का लुत्फ उठाने पहुंचे फैंस इसे अच्छी बता रहे हैं। वहीं फिल्म देखने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें रजनीकांत की फिल्म कैसी लगी। ट्विटर रिएक्शंस की बात करें तो लोग फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रजनीकांत की फिल्म का फर्स्ट हाफ बेहद शानदार है।
Advertisement
#Jailer #JailerFDFS #JailerReview #JailerBlockbuster
— 👌👑🌟🌶️ (@superking1816) August 10, 2023
Anirudh the most wanted music director currently who can take the hype of the movie to sky level with his music 🔥🔥🔥pic.twitter.com/os10FKb6fT
इसके साथ ही नेटिजन्स रजनीकांत के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं फिल्म का गाना 'कावालिया' सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
Rajinikanth Jailer 1st Half and Interval are Trending...😍😍#JailerFDFS #Rajinikanth #Nelson #Leo #Jailer #Thalaivar #JailerReview #1sthalfgoal #1stHalf #Interval #viralvideo pic.twitter.com/mcaA8OK2I8
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) August 10, 2023
कुछ इस कदर फैंस पर चढ़ा रजनीकांत का क्रेज
फिल्म में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया हैं। वहीं जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म की टिकट महंगी होने के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जहां थिएटर के बाहर लोग जश्न मनाते दिखाई दिए। रजनीकांत के पोस्टर की आरती कर नारियल फोड़े। यहां तक की फैंस ने पोस्टर पर दूध भी चढ़ाया।
Advertisement
#WATCH तमिलनाडु: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज पर चेन्नई के सिनेमाघरों के बाहर उनके प्रशंसक जश्न मना रहे हैं। रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाया। pic.twitter.com/o6UdgoF0FR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2023
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 August 2023 at 16:37 IST