अपडेटेड 11 March 2024 at 13:55 IST

Rihanna की फीस तो कुछ नहीं, इससे कई ज्यादा महंगा था ईशा अंबानी का लहंगा, कीमत जान लग जाएगा करंट!

Isha Ambani Lehenga: अंबानी परिवार के इवेंट में लाइव परफॉर्म करने के लिए रिहाना ने करीब 74 करोड़ रुपये लिए थे। इससे महंगा ईशा का लहंगा था।

Follow : Google News Icon  
Isha Ambani, Rihanna
ईशा अंबानी, रिहाना | Image: X

Isha Ambani Lehenga: अंबानी परिवार ने 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में जलसा किया। मौका था अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग का जिसमें पॉप स्टार रिहाना ने लाइव परफॉर्म किया था। उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के लिए करीब 74 करोड़ रुपये लिए थे। जहां ये रकम जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं, वहीं आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने इससे ज्यादा महंगा लहंगा पहना था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तीन दिनों तक जामनगर में चले प्री-वेडिंग इवेंट में भारत ही नहीं, विदेशों से भी कई मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया था जिसमें बिल गेट्स, एकोन, इवांका ट्रंप, मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग शामिल हैं। रिहाना का ये भारत में पहला लाइव परफॉर्मेंस था जिसमें उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

रिहाना की फीस से ज्यादा महंगा ईशा अंबानी का लहंगा

रिहाना 29 फरवरी को जामनगर पहुंचीं थी। उन्होंने नंगे पैर अंबानी परिवार के फंक्शन में परफॉर्म किया। उन्होंने कपल अनंत और राधिका को शादी की बधाई भी दी थी। उन्होंने सभी मेहमानों के साथ जमकर एंजॉय किया जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस परफॉर्मेंस के लिए रिहाना को करीब 66-74 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि, अंबानी परिवार के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है।

जब 2018 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी, तब उन्होंने एक स्पेशल लहंगा पहना था जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ईशा ने दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल से धूमधाम से शादी की थी जिसपर अंबानी परिवार ने करीब 700 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। 

Advertisement

ईशा अंबानी का 90 करोड़ का लहंगा 

उनका पूरा ही वेडिंग इवेंट सोशल मीडिया पर छाया रहा, लेकिन वो दुल्हनिया का लहंगा था जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। अपने बचपन के दोस्त आनंद पीरामल से शादी करने के लिए ईशा ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया एक स्पेशल लहंगा पहना था जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपये थी।

इस लहंगे के जरिए ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी को ट्रिब्यूट दिया था। अपने इस खास दिन पर ईशा अंबानी काफी रॉयल और ऐलीगेंट लग रही थीं। इस ऑफ वाइट कलर के लहंगे पर लाल जरदोजी बॉर्डर था और नक्शी का काम किया गया था।

Advertisement

इस लहंगे के साथ दो दुपट्टे भी थे जिसमें एक डीप रेड वाला ईशा अंबानी के कंधे पर लटका हुआ था, जबकि दूसरा एक ऑफ-व्हाइट सेक्विन वाला दुपट्टा था जिसे उन्होंने अपने सिर के ऊपर रखा हुआ था। हालांकि, इस डिजाइनर लहंगे की सबसे खास बात ये थी कि इसे नीता अंबानी की ब्राइडल साड़ी को जोड़कर बनाया गया था जो 35 साल पुरानी थी।

ये भी पढ़ेंः Elvish Yadav: पहले पिटाई, फिर पुलिस केस, अब झप्पी… मामले में आया बड़ा ट्विस्ट, दोनों की हुई सुलह!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 March 2024 at 12:53 IST