Lock Upp 2 में अश्लीलता की हदें पार, आकांक्षा ने पामेला को दिया मसाज तो शो में खुलेआम हुई वर्जिनिटी पर चर्चा
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में अश्लीलता का दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसमें आकांक्षा चमोला को पामेला देती हुई नजर आई हैं। इसके साथ ही शिल्पा शिंदे को अपने दोस्तों के साथ बैठकर शिवांगी की वर्जिनिटी पर चर्चा करते हुए देखा गया
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार विवादों के घेरे में बना हुआ है। शो में शामिल टीवी जगत की जानी-मानी हस्तियों का बर्ताव दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और शो पर अश्लीलता परोसने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। आकांक्षा चमोला का पामेला सेरेना के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करना हो या शिल्पा शिंदे का शिवांगी जोशी पर किया गया अभद्र कमेंट। इन चीजों ने फैंस की नाराजगी बढ़ा दी है।
क्या अश्लीलता का अड्डा बन गया है 'लॉक अप 2'
एकता कपूर के इस शो के पहले सीजन में टास्क और मस्ती का तालमेल देखा गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, दूसरे सीजन में यह उम्मीद पूरी तरह टूटती नजर आ रही है। लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की हरकतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आकांक्षा जिस तरह से पामेला को मसाज देते हुए दिखाई दीं, उसे देखकर दर्शक शो के स्तर पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे मनोरंजन के बजाय अश्लीलता का नाम दे रहे हैं।
शिल्पा शिंदे का शिवांगी जोशी का उड़ाया मजाक
शो के अंदर ही शिल्पा शिंदे अपने दोस्तों के साथ बैठकर वर्जिनिटी पर चर्चा करते हुए देखा गया। शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को लेकर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की। जब शिवांगी और हर्षद चोपड़ा के बीच बातचीत चल रही थी, तब शिल्पा ने श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी की वर्जिनिटी को लेकर भद्दा मजाक बनाया। शिल्पा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे खुद को मासूम और वर्जिन दिखाकर कितनी एक्टिंग कर सकती हैं।
एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी बात कर रहे होते हैं। श्रेया कहती हैं कि पता नहीं। लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं। श्रेया के बाद शिल्पा, शिवांगी के लिए कहती हैं कि ओह मैन। मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है। कितना एक्ट करूं? मैं बहुत मासूम हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं। मैं शादी के बाद ही करूंगी।
Advertisement
दर्शकों का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट यूजर्स ने शिल्पा और आकांक्षा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। दर्शकों का मानना है कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद शिल्पा शिंदे की तरफ से ऐसी छोटी मेंटालिटी दिखाना निराशाजनक है। वहीं आकांक्षा की हरकतों को लेकर भी उन पर तंज कसे जा रहे हैं। एक यूजर ने तो उन्हें मोहल्ले की आंटियों जैसा व्यवहार करने वाला तक कह दिया है।