अपडेटेड 22 February 2026 at 18:31 IST

Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल की हो रही शादी? लाल लहंगे में वीडियो आया सामने, बोलीं- तैयारी शुरू

Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल के हालिया वीडियो ने उनकी शादी की अफवाहें शुरू कर दी हैं। इस वीडियो में वो दुल्हन के लाल जोड़े में देखी जा सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
Tanya Mittal
Tanya Mittal | Image: @tanyamittalofficial/instagram

Tanya Mittal: तान्या मित्तल पहले से ही सोशल मीडिया पर पॉपुलर थीं लेकिन ‘बिग बॉस 19’ ने उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए हैं। आए दिन उनके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच, उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसने उनकी शादी की अफवाहें शुरू कर दी हैं।

तान्या मित्तल को अक्सर एथनिक कपड़ों में देखा जाता है। वो खासतौर पर साड़ियों में जलवा बिखेरती नजर आती हैं। हालांकि, जब इस बार तान्या को दुल्हन के लाल जोड़े में देखा गया तो फैंस की आंखें फटी कि फटी रह गईं।

‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल कर रहीं शादी?

दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेसवुमन तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो एक ब्राइडल आउटफिट के शोरूम में दिख रही हैं। उन्होंने खुद भी एक ब्राइड का लाल जोड़ा पहना हुआ था। वीडियो में तान्या ट्रायल रूम से बाहर निकलती हैं। उनके आसपास खड़ा स्टाफ उनपर फूल बरसाने लगता है। वो लहंगे में घूमती भी दिखीं। 

तान्या मित्तल का केवल ये ब्राइडल ड्रेस में पोज देना ही काफी नहीं था कि उनके पोस्ट के कैप्शन ने और भी ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं’।

Advertisement

तान्या मित्तल के लहंगे वीडियो का क्या है सच?

जैसे ही उन्होंने ये वीडियो पोस्ट किया, फैंस ने तुरंत कमेंट सेक्शन के जरिए तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। किसी ने सवाल किया कि ‘क्या आप वाकई शादी कर रही हो’ तो दूसरे ने उन्हें शादी की बधाई देना भी शुरू कर दिया है। 

इतना ही नहीं, तान्या मित्तल ने बाद में एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्लू टोन लहंगे में कहर ढाती नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। तान्या सवाल करती हैं- ‘ये लहंगा उन्हें पसंद आएगा?’ फैंस सच जानने के लिए बेकरार हो रहे हैं। बहुत से लोगो ने इसे किसी ब्रांड शूट के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः The Kerala Story 2 को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बताया ‘प्रोपेगेंडा’, बीफ वाले सीन पर किया बड़ा कमेंट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 18:31 IST