अपडेटेड 22 March 2024 at 16:13 IST

IPL 2024 Opening Ceremony में ओरी, मुनव्वर बनेंगे स्पेशल सेगमेंट का हिस्सा, मैच होगा और मजेदार!

IPL 2024 Opening Ceremony: आज से RCB और CSK के मैच के साथ इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
IPL 2024 Opening Ceremony
IPL 2024 के ओपनिंग डे पर सितारे | Image: instagram

IPL 2024 Opening Ceremony: इंतजार खत्म… आज यानि 22 मार्च से शुरू हो रहा है इंडियन प्रीमियर लीग जिसमें ओपनिंग मैच RCB और CSK के बीच होगा। टाटा IPL की स्ट्रीमिंग JioCinema पर होगी जिसके लिए उसने काफी तैयारियां की हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दर्शकों के एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

IPL 2024 के लिए दो क्रिकेट लीजेंड्स सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग एक साथ आने वाले हैं। वो दोनों माइक लेकर मैच की कमेंट्री करते नजर आएंगे और इस दौरान, क्रिकेट से जुड़े कई रोमांचक किस्से भी सुनाने वाले हैं। हालांकि, JioCinema ने ओपनिंग के लिए क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कई फिल्मी सितारों को भी लाने का फैसला किया है।

IPL 2024 के ओपनिंग डे पर सितारों का तड़का

सोशल मीडिया सेनसेशन ओरी से लेकर भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन तक… इस साल IPL 2024 बेहद यूनिक और स्पेशल होने वाला है। इन लोगों की टूर्नामेंट में क्या जिम्मेदारी होगी, आइए जानते हैं।

Orry: ओरी इन दिनों आपको हर पब्लिक इवेंट में दिख जाएंगे। अब वह अपना जादू IPL 2024 में भी बिखेरने वाले हैं। वह अपने यूनिक अंदाज में दर्शकों को गेम के बारे में बताएंगे। 

Advertisement

Badshah: मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह कमेंट्री करते नजर आएंगे। वह हरियाणवी भाषा में दर्शकों को मैच के बारे में बताने वाले हैं।  

Ravi Kishan: पॉपुलर भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता इस साल भी भोजपुरी में कमेंट्री कर लोगों का दिल चुराने आ रहे हैं।  

Advertisement

Munawar Faruqui: स्टैंडअप कॉमेडियन और रिएलिटी टीवी स्टार मुनव्वर फारुकी को गुजराती कमेंट्री के लिए रखा गया है। वह क्रिकेट विशेषज्ञ अजय जड़ेजा के साथ गुजराती भाषा में मैच को और मजेदार बनाने वाले हैं। 

गौरतलब है कि JioCinema अब दर्शकों की सुविधा के लिए मैच की कमेंट्री को कई भाषाओं में स्ट्रीम करने लगा है। अब आप मैच अपनी भाषा के हिसाब से देख पाएंगे। 

एक्सपर्ट पैनल में डिविलियर्स, सुरेश रैना शामिल

इस शानदार लाइन-अप के अलावा, OTT प्लेटफॉर्म इस साल एक्सपर्ट पैनल लाने वाला है जिसमें क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, शेन वॉटसन, माइक हेसन, इयोन मोर्गन, रॉबिन उथप्पा, जहीर खान, ग्रीम स्मिथ, ब्रेट ली, स्कॉट स्टायरिस, पार्थिव पटेल, अजय जड़ेजा और आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे।

इस बीच बात करें मैच की तो IPL का 17वां संस्करण 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। शाम 6:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः IPL को लेकर कैसे तैयारी कर रहे पंत? दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पोंटिंग ने बताया

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 08:29 IST