'इधर आने का नहीं...',मजे-मजे में गाया गाना वायरल होकर 500 मिलियन कैसे पहुंचा? अक्षरा सिंह का खुलासा

R Bharat Sangam: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रिपब्लिक भारत के साहित्य, सुर और शक्ति संगम कार्यक्रम में शिरकत की।

Follow : Google News Icon  
Akshra Singh
Akshra Singh | Image: Republic

R Bharat Sangam: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) ने रिपब्लिक भारत के साहित्य, सुर और शक्ति संगम कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति पर बात की, सुरों की महफिल सजाई और साथ ही अपने लेटेस्ट गाने के वायरल होने पर उनका रिएक्शन कैसा था ये भी साझा किया।

अक्षरा सिंह ने नारी शक्ति से खास बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि सशक्तिकरण की बात हम करते हैं, लेकिन अब भी कहीं न कहीं हमारा समाज पीछे दिखाई देता है। हम समानांतर लेवल की बात करते हैं। हालांकि अभी की लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और हमारे जैसी लड़कियां आती ही जाएंगी। मुझे लगता है कि आने वाले समय पर बड़े लेवल पर लड़कियां ही समाज में राज करने वाली हैं। लड़कियां पुरुष से कहां कम है? जो लड़कियों को कम आंकते हैं वो कमजोर हैं।

'कहीं न कहीं हम थेथरई में भी आगे'

उन्होंने आगे अपने 'इधर आने का नहीं...' हाल ही में वायरल हुए गाने पर बात करते हुए कहा, 'मैं खुलकर कहती हूं कि मैं बहुत बड़ी तुर्रम खां सिंगर नहीं हूं। मुझे कहीं न कहीं यहां पर भी आंकने की कोशिश की गई। तो जबरदस्ती के थेथरई में भी बिहार आगे रहता है। हम पढ़ाई से लेकर हर चीज में आगे हैं। संस्कृतियों को लेकर चलते हैं। हालांकि कहीं न कहीं हम थेथरई में भी आगे ही रहते हैं। तो जहां कम आंकने की बात करें तो हमने वहां पर भी सबको लपेट लिया है।

'इधर आने का नहीं...' गाना जब पहुंचा 500 मिलियन तो…

अक्षरा ने इस दौरान उनके हाल ही में वायरल हुए गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाईं। उन्होंने कहा कि मेरा गाना 500 मिलियन क्रॉस कर गया है। जिस गाने का नाम है 'इधर आने का नहीं...' ये मैंने तुक्के में यानि यूं ही गा दिया था। ये कैसे 500 मिलियन पहुंच गया मुझे यकीन ही नहीं हुआ। ये रैप सॉन्ग है। मैं बहुत सरप्राइज हूं।

Advertisement

इन कलाकारों ने भी जमाई महफिल

बता दें कि R Bharat संगम कार्यक्रम में अक्षरा सिंह से पहले अनु कपूर, रघुवीर यादव, मनोज तिवारी, यामी गौतम, अनुपम खेर, मालिनी अवस्थी समेत तमाम कलाकारों ने रिपब्लिक के मंच पर महफिल जमाई। 

यह भी पढ़ें: 37 रुपये लेकर लखनऊ से आया एक लड़का कैसे बन गया एक्टिंग की मिसाल? अनुपम खेर ने बताई संघर्ष की कहानी

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड