अपडेटेड 21 August 2025 at 13:36 IST

कपिल शर्मा शो के सेट पर भिड़ गए कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा? लड़ाई का VIDEO देख फैंस हुए हैरान

Krushna Abhishek- Kiku Sharda: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के सेट से एक वीडियो सामने आया, जिसमें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच बहस होती नजर आ रही है। दोनों के बीच कहासुनी किस बात पर हुई ये साफ नहीं है। वहीं वायरल वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस भी आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Krushna Abhishek- Kiku Sharda Fight Video
Krushna Abhishek- Kiku Sharda Fight Video | Image: Instagram

Krushna Abhishek- Kiku Sharda: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में एक से बढ़कर एक गेस्ट नजर आ रहे हैं। इस बीच शो के सेट से सामने आए एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया। वीडियो में शो के सेट पर कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा आपस में झगड़ते नजर आ रहे है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। ये देख कई फैंस शॉक हो गए। हालांकि कुछ लोगों को ऐसा भी लग रहा है कि ये एक पीआर स्टंट है।

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की जोड़ी सालों से फैंस को एंटरटेन करती आ रही हैं। जब भी दोनों एक साथ किसी स्टेज पर नजर आते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है। दोनों मिलकर लोगों को खूब गुदगुदाते हैं।

कृष्णा- कीकू के बीच हुई बहस

इस बीच कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के सामने आए एक वीडियो ने फैंस को हैरान करके रख दिया। वीडियो में दोनों कपिल शर्मा शो के सेट पर नजर आ रहे है। कृष्णा और कीकू के बीच किसी बात को लेकर बहस होती दिख रही है। झगड़े की वजह क्या है, वीडियो से ये साफ नहीं हो पा रहा।

कीकू शारदा को कहते सुना जा सकता है, "मैं टाइमपास कर रहा हूं?" जिस पर कृष्णा ने कहा, "ठीक है आप कर लो। कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप कर लो... मैं जा रहा हूं।" वहां मौजूद कई लोग कृष्णा अभिषेक को समझाते दिख रहे हैं। इसके बाद कीकू कहते हैं, "बात वो नहीं हैं। अगर मुझे बुलाया गया है तो पहले मैं अपना खत्म कर लूं।"

Advertisement

इस पर कृष्णा ने कहा, "भाई आई लव यू, मैं आपकी इज्जत करता हूं। मैं आपनी आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।" जिस पर कीकू बोलते हैं, "आवाज ऊंची करने की बात नहीं है। आप इसे गलत तरीके से लेकर जा रहे हैं।"

लोग बोले- ये प्रैंक है…

शो के सेट पर दोनों के बीच इस कहासुनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इनके झगड़े को रियल बता रहे हैं। तो कुछ यूजर्स को ये प्रैंक भी लग रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शॉक्ड।" दूसरे ने कहा, "TRP के लिए नाटक कर रहे हैं।" एक और यूजर ने कहा, "ये प्रैंक है।"

Advertisement

यह भी पढे़ं: रिलीज से पहले विवादों में घिरी Jolly LLB 3, अक्षय कुमार- अरशद वारसी को कोर्ट से नोटिस; क्या है पूरा मामला?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 August 2025 at 13:36 IST