Advertisement

अपडेटेड 27 September 2024 at 22:40 IST

नहीं रहीं Harry Potter फेम और ऑस्कर विनर एक्ट्रेस Maggie Smith, 89 साल की उम्र लंदन में निधन

Maggie Smith Death: फिल्म हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस Maggie Smith का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में लंदन में अंतिम सांस ली।

Reported by: Digital Desk
Follow: Google News Icon
Advertisement
A file photo of Maggie Smith.
Harry Potter फेम और ऑस्कर विनर एक्ट्रेस Maggie Smith का निधन | Image: X

Maggie Smith Death: हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' और ‘डाउनटन एबे’ में अपने किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मैगी स्मिथ (Maggie Smith) का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में लंदन के चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल में आखिरी सांस ली। यह खबर उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने साझा की। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। ब्रिटिश एक्ट्रेस डैम मैगी स्मिथ ने हैरी पॉटर में प्रोफेसर मैकगोनागल का किरदार निभाकर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी।

मैगी स्मिथ के दो बेटों द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘हम बहुत दुख के साथ डेम मैगी स्मिथ के निधन की घोषणा कर रहे हैं। शुक्रवार, 27 सितंबर की सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया। अंतिम समय में वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ थीं। उनके दो बेटे और पांच प्यारी पोते-पोतियां हैं, जो अचानक अपनी मां और दादी के चले जाने से बेहद दुखी हैं।’

2 बार जीता ऑस्कर अवॉर्ड 

हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से मैगी स्मिथ ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। मैगी स्मिथ ने 1969 में 'द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी' के लिए ऑस्कर जीता और 'डाउनटन एबे' में विधवा 'काउंटेस ऑफ ग्रांथम' के रूप में 21वीं सदी में एक बार फिर प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। 

इतना ही नहीं उन्हें 4 बार एमी और टोनी पुरस्कार भी मिला था। 'जीन ब्रॉडी' के लिए उन्हें 1969 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी अवॉर्ड और ब्रिटिश अकादमी (BAFTA) पुरस्कार भी मिला। मैगी स्मिथ को 1978 में 'कैलिफोर्निया सूट' के लिए सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर भी मिला। वह लंबे समय तक फिल्मों में अपनी एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत रही थी। उन्हें अक्सर उस पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश अभिनेत्री माना जाता था, जिसमें वैनेसा रेडग्रेव और जूडी डेन्च भी शामिल थीं।

महारानी एलिजाबेथ ने दी नाइट की उपाधि 

मैगी ने 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में एक स्टेज परफॉर्मर के रूप में एक्टिंग की शुरुआत की थी। बाद में, उन्होंने ब्रॉडवे पर 'न्यू फेसेज ऑफ 56' में अपना पेशेवर डेब्यू किया। अगले दशकों में उन्होंने नेशनल थिएटर और रॉयल शेक्सपियर कंपनी के लिए काम करते हुए, दिग्गज अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश थिएटर कलाकारों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया।

मैगी को नोएल कावर्ड की 'प्राइवेट लाइव्स' और टॉम स्टॉपर्ड की 'नाइट एंड डे' के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला और बाद में वर्ष 1990 में 'लेटिस एंड लोवेज' के लिए एक नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का टोनी पुरस्कार मिला। उसी वर्ष, मैगी को महारानी एलिजाबेथ द्वारा नाइट की उपाधि दी गई और आधिकारिक तौर पर उन्हें 'डेम' (ब्रिटिश सम्मान प्रणाली और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों में महिलाओं को दी जाने वाली एक सम्मानजनक उपाधि) से नवाजा गया। उन्हें स्टुअर्ट बर्ज द्वारा निर्देशित 1965 की कल्ट क्लासिक 'ओथेलो' के लिए भी नामांकित किया गया था।

ये भी पढ़ें: डॉली चायवाला से सेल्फी के लिए फैंस ने ओलंपिक हीरोज को किया नजरअंदाज, खिलाड़ी ने बताई शर्मनाक कहानी

पब्लिश्ड 27 September 2024 at 21:04 IST