अपडेटेड 8 August 2023 at 22:00 IST
हाथ में सिगरेट और रौब... Pushpa 2 से सामने आया विलेन भंवर सिंह शेखावत का फर्स्ट लुक, फैंस को खूब भाया
फहाद फासिल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म में उनकी रोल का फर्स्ट लुक जारी किया है
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pushpa 2: साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। पुष्पा 2: द रूल की शूटिंग फिलहाल जारी है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी वीडियोज और सितारों के लुक साझा कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं।
खबर में आगे पढ़ें...
- पुष्पा 2 के विलेन का लुक आया सामने
- बर्थडे पर फैंस ने शेयर किया पोस्टर
- पुष्पा 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
फहाद फासिल का फर्स्ट लुक
अब पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म के विलेन का लुक शेयर किया है। जी हां, पुष्पा मूवी में विलेन का किरदार निभाने वाले फहाद फासिल का आज बर्थडे है। ऐसे में इस मौके पर भंवर सिंह यानि फहाद फासिल का पुष्पा 2: द रूल से पहला लुक शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
पोस्टर में एक्टर को बाल्ड लुक में सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है। आंखों पर काला चश्मा लगाए, हाथ में सिगरेट लिए, गले में ताबीज और वर्दी में वो अलग ही रौब में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फहाद फासिल के पोस्टर को अपने शेयर करते हुए लिखा, 'पुष्पा 2- द रूल की पूरी टीम बहु प्रतिभाशाली टैलेंटेड अभिनेता फहाद फासिल को जन्मदिन की बधाई देती है। भंवर सिंह शेखावत प्रतिशोध के साथ बड़े पर्दे पर वापस आएंगे।'
यह भी पढ़ें: ये जेलर रजनीकांत इफेक्ट है, बेंगलुरु और चेन्नई के कुछ दफ्तरों ने फ्री टिकट और छुट्टी का किया ऐलान
Advertisement
लोगों को खूब भाया भंवर सिंह का लुक
फहाद फासिल के इंटेस लुक वाला ये पोस्टर आते ही छा गया है। फैंस इसे काफी पसंद करते और इस पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 'पुष्पा' फिल्म के पहले पार्ट में फहाद ने एक पुलिसकर्मी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका निभाई है। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब 'पुष्पा 2' में भी भंवर सिंह, पुष्पाराज से टक्कर लेने के लिए एकदम तैयार है।
पुष्पा 2 को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट
इससे पहले अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 से उनका लुक भी जारी किया गया था, जिसमें वह पूरे नीले रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने नाक में नथ, कानों में झुमके और गले में माला पहनी हुई थी। इसके अलावा पहले पुष्पा 2 से एक टीजर वीडियो भी जारी किया जा चुका है। इन सबसे पुष्पा 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है।
Advertisement
बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया था। इसके गाने से लेकर डायलॉग्स लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं। पुष्पा 2 के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 8 August 2023 at 21:59 IST