अपडेटेड 10 March 2024 at 23:41 IST

महिलाओं पर अत्याचार की सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म 'दिलों में उफान' हुई रिलीज, जानिए कहां देखें

महिलाओं पर अत्याचार के विषय पर बनी फिल्म "दिलों में उफान" आंख खोलने वाली फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है।

Follow : Google News Icon  
Dilon Mein Ufan
दिलों में उफान फिल्म हुई रिलीज | Image: Instagram

Film Dilon Mein Ufan Released: सिनेमा अब बहुत रियलिस्टिक हो गया है। दर्शक परियों की कहानी देखने के बजाय सामाजिक मुद्दे पर बनी मूवी देखना चाहते हैं। महिलाओं पर अत्याचार के विषय पर बनी फिल्म "दिलों में उफान" आंख खोलने वाली फिल्म है। सदाबहार हीरो देवानंद द्वारा लॉन्च किए गए एक्टर अनीश विक्रमादित्य इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं जिन्होंने भरपूर प्रभाव छोड़ा है।

फिल्म की कहानी पूर्व नृत्यांगना सन्नो और उसके ग्रुप के डांसर्स के इर्दगिर्द घूमती है जो एक छोटे से शहर में रहते हैं। एक दिन सन्नो की दिव्यांग बेटी सिम्मी के साथ एक चौंकाने वाली घटना होती है। उसके बाद जांच की पेचीदगी और इंसाफ की लड़ाई शुरू होती है। यह फिल्म कई सवाल भी उठाती है कि क्या लड़कियां और महिलाएं आज भी पूरी तरह सुरक्षित हैं?

चौंका देगा फिल्म का क्लाइमैक्स

सत्य घटना से प्रेरित फिल्म "दिलों में उफान" बलात्कार के मामले पर बेस्ड है। छोटे शहर की दिव्यांग लड़की के साथ जब दिल को दहला देने वाली घटना होती है, तो फिर कैसे अनीश विक्रमादित्य का किरदार सामने आता है। वह देखने लायक है फिल्म का क्लाइमैक्स तो एकदम चौंका देगा।

अनीश विक्रमादित्य का रोल और लुक बेहद अलग

हिंदी फिल्म "दिलों में उफान" डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है। फिल्म एमएस धोनी में मां का रोल करने वाली अभिनेत्री नीता मोहिंद्र और काव्या शुक्ला की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। मेटाफाबेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रेजेंट की गई इस फिल्म में अनीश विक्रमादित्य का रोल और लुक काफी अलग है।

Advertisement

यहां देखें महिलाओं पर आधारित फिल्म "दिलों में उफान"

सोशल कॉज पर बनी हुई यह महिला प्रधान फिल्म है, जो एक गहरा सन्देश देती है कि जिंदगी में कितनी भी परेशानी या चुनौती आए, इंसान को टूटना नहीं चाहिए बल्कि हालात से लड़ना चाहिए। फिल्म देखने लायक है और जब पिक्चर खत्म होती है, तो आप के जहन में अनीश विक्रमादित्य का किरदार और उनकी अदाकारी बस जाती है। फिल्म हंगामा चैनल पे देखी जा सकती है।

फिल्म समीक्षा- दिलों में उफान
कलाकार- अनीश विक्रमादित्य, नीता मोहिंद्र, काव्या शुक्ला, दीक्षा अस्थाना, आशुतोष सिन्हा, धरम शर्मा
लेखक निर्देशक- सुखविंदर सिंह
निर्मात्री- रचना कुमारी 
रेटिंग- 3 स्टार्स

Advertisement

यह भी पढ़ें… Beauty Tips: चाहिए नेचुरल निखार? लगाएं टमाटर का फेस पैक; मुहांसों की होगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 March 2024 at 22:26 IST