अपडेटेड 1 July 2021 at 09:24 IST

कुत्ते ने महिला संग की डांस; उतारी मालकिन की जबरदस्त नकल, वायरल VIDEO की लोगों ने की तारीफ

जानवरों की हरकत हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है, खासकर जब कुत्ता अपने अंदाज में कुछ कर रहा हो।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

जानवरों की हरकत हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है, खासकर जब कुत्ता अपने अंदाज में कुछ कर रहा हो। कुत्ता इंसानों को सबसे पंसदीदा जानवर है और ये जानवर सबसे वफादार भी होता है, क्योंकि ये आसानी से अपने मालिक की भावनाओं को समझ लेता है। इस बात की गवाही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दे रहा है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुत्ते की मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मालकिन के साथ डांस कर रहा है और उसकी नकल उतारने की कोशिश कर रहा है। जिसे देखकर आप हंसने लगेंगे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता रस्सी से बंधा हुआ है। जिसके सामने एक लड़की आकर क्लासिकल डांस करने लगती है, फिर क्या था डांस देखने के बाद कुत्ते का भी मन क्लासिकल डांस करने के लिए कहने लगा और वो डांस करने के लिए उठ खड़ा हुआ। इसके बाद कुत्ता अपने दो पैरे पर खड़ा हो गया और डांस करने लगा। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता सिर्फ डांस ही नहीं कर रहा है, बल्कि वो महिला के डांस स्टेप की नकल भी उतारने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान वो काफी खुश नजर आता है। वहीं जब लड़की की नजर कुत्ते पर गई तो वो भी खुश हो गई, इसके बाद वो अपने दोनों हाथों से कुत्ते का पैर पकड़कर उसके साथ डांस करने लगती है। इसके बाद लड़की कुत्ते को गला लगा लेती है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: सुपरहीरो 'स्पाइडर मैन' ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

इस 30 सेकेंड के वीडियो को श्रीजीत त्रिकारा नाम के यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। इस वीडियो को चार लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को सात हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हैं। वहीं फेसबुक पर इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अमेरिका: रेस्तरां में शख्स ने टिप में दिए 11 लाख रुपए, हो रही तारीफ

Published By : Ritesh Mishra

पब्लिश्ड 1 July 2021 at 09:24 IST