Divyanka Sirohi Death: मौत से पहले दिव्यांका सिरोही को सता रहा था किसका डर? दोस्त ने आखिरी बातचीत को लेकर किया बड़ा खुलासा

Divyanka Sirohi Death: दिव्यांका सिरोही की अचानक मौत हो गई है। अब एक्ट्रेस की दोस्त ने उनसे हुई आखिरी बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें कौन सी चीज का डर सता रहा था।

Follow : Google News Icon  
Divyanka Sirohi Death
Divyanka Sirohi Death | Image: instagarm

Divyanka Sirohi Death: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती कलाकार दिव्यांका सिरोही की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 29 साल की उम्र में उनका इस तरह दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अब इस मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय होता जा रहा है। दिव्यांका की दोस्त ने बड़े खुलासे किए हैं, आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

दोस्त ने खुलासा करते हुए क्या बताया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका के एक करीबी दोस्त ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। दोस्त के अनुसार, मौत से करीब 15 से 20 दिन पहले उन्होंने उनसे पैसों की मदद भी मांगी थी। काम न मिलने की वजह से उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही थीं और वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में लगी हुई थीं। दिव्यांका के को-स्टार बिंदर दनोदा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहने लगी थीं। बातचीत के दौरान वह कई बार काम की कमी और आर्थिक परेशानियों का जिक्र करती थीं।

गुरुग्राम छोड़ परिवार के पास लौटी थीं

बताया जा रहा है कि हालात बिगड़ने के बाद दिव्यांका ने गुरुग्राम का घर छोड़ दिया था। वह कुछ समय से गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। वह आखिरी बार सिरसा में एक लाइव शो के दौरान मंच पर नजर आई थीं, जो अब उनकी लास्ट परफॉर्मेंस साबित हुई।

रहस्यमयी मौत पर उठ रहे हैं सवाल

परिवार का कहना है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह गिर गईं और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस दावे पर कई सवाल उठ रहे हैं। कम उम्र में हार्ट अटैक और बिना पोस्टमार्टम के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को भी समय पर नहीं दी गई। जब तक लोगों को खबर मिली, तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। ऐसे में यह मामला एक मिस्ट्री बनता जा रहा है और असली वजह अब भी सवालों के घेरे में है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाथरूम की काली पड़ चुकी टाइल्स को मिनटों में करें साफ, देसी टिप्स- ट्रिक
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड