कनाडा कॉन्सर्ट से खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों को हटाने पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे फैंस को गाली…

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का बीते दिनों कनाडा के कैलगरी में हुआ कॉन्सर्ट 'ऑरा वर्ल्ड टूर' विवादों में आ गया था जब कुछ खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने झंडे दिखाकर विरोध किया था।

Follow : Google News Icon  
Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh | Image: @diljitdosanjh/instagram

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का बीते दिनों कनाडा के कैलगरी में हुआ कॉन्सर्ट 'ऑरा वर्ल्ड टूर' विवादों में आ गया था जब कुछ खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने झंडे दिखाकर विरोध किया। इसपर सिंगर भड़क उठे और उन लोगों को बाहर निकालने को कहा। अब इस पूरे विवाद पर उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है। 

दिलजीत दोसांझ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपना पक्ष रखा है। बता दें कि कॉन्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थक वेन्यू के अंदर ही झंडे लहराने लगे थे जिससे शो में रुकावट पैदा हुई। अब सिंगर उन लोगों पर आगबबूला हो गए हैं।

दिलजीत दोसांझ ने कैलगरी कॉन्सर्ट विवाद पर तोड़ी चुप्पी

दिलजीत दोसांझ ने लिखा, “कोई भी बाहर खड़े होकर विरोध कर सकता है, लेकिन अगर आप अंदर आकर मेरे फैंस को परेशान करने की कोशिश करोगे तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई बैनर या झंडा लाता है, तो आमतौर पर इसका मतलब होता है कि वे यह कहना चाहते हैं कि वे फलाना जगह से आए हैं और हम तुम्हें सपोर्ट करते हैं। लेकिन अगर आप उसी बैनर के साथ बाहर खड़े होकर मेरे फैंस को गाली देते हैं, और फिर अंदर भी ऐसा ही करने की कोशिश करते हो तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

चमकीला स्टार ने आगे कहा- “बात किसी बैनर या झंडे के बारे में नहीं है। असली मुद्दा यह है कि इसके पीछे आपका मकसद क्या है। मैंने सिक्योरिटी से कहा कि जो भी इवेंट में परेशानी पैदा करने की कोशिश करे, उसे बाहर निकाल दिया जाए। मैंने किसी बैनर के खिलाफ कुछ नहीं कहा। झूठी बातें न फैलाएं। मैं पिछले साल से इस मुद्दे पर बोलने से बच रहा था, लेकिन अब नहीं। धन्यवाद। लव एंड पीस।”

Advertisement

क्या है पूरा विवाद?

दिलजीत ने मई 2026 में कैलगरी में लाइव शो किया था जिसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया जब कथित तौर पर कुछ लोगों ने खालिस्तान समर्थक झंडे लहराना शुरू कर दिया और हंगामा करने लगे। उस समय स्टेज से खड़े होकर सिंगर ने कहा था कि अपने निजी विचार रखने की सबको आजादी है लेकिन कॉन्सर्ट में बाधा डालना और फैंस को परेशान करना गलत है।

इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर ये भी कहा था कि वो हर चैनल पर पंजाब की बातें करते हैं। वो अपने गाने प्रमोट नहीं करते, केवल पंजाब की बातें करते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 4 साल बाद आई शादी में दरार! मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो, दिशा पाटनी ने लगाई तलाक पर मुहर?

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड