अपडेटेड 18 May 2023 at 13:24 IST
देसी गर्ल सपना चौधरी Cannes Film Festival में करेंगी डेब्यू, फैंस को हरियाणवी डांसर की धांसू एंट्री का इंतजार
देसी गर्ल सपना चौधरी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेंगी। वो कांस के रेड कार्पेट पर कदम रखने वाली पहली रिजनल ऑर्टिस्ट होंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sapna Choudhary In Cannes: अपने हरियाणवी गानों और डांस मूव्स से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब सात समंदर पार कांस के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। वो 17 मई को कांस के लिए रवाना हो गईं। सपना से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना ने इसे लेकर काफी खुशी जाहिर की। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वो खुद को खुशनसीब मानती हैं और वहां पूरे हरियाणा को रिप्रेजेंट करेंगी खुद को नहीं।
रागिणी और हरियाणवी गीत गाकर कामयाबी के शिखर पर पहुंची सपना का डेब्यू एक आम से खास बनने की कहानी बताता है। सपना हरियाणा की हिट स्टार हैं। इनके गाने आंखियां यों काजल...पैन इंडिया सुना जाता है। यही वजह है कि उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की तादाद भी लाखों में है। उनकी एक-एक रील्स पर करोड़ों लाइक्स और हजारों कमेन्ट्स की बौछार होती है। इंस्टाग्राम पर सपना के 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है। चर्चित चेहरा हैं और यही वजह है कि बड़े रिएलटी शोज में भी ये नजर आईं और लोगों की तारीफ पाईं।
कांस में जुटते हैं बड़े बड़े कलाकार
फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में देश दुनिया की बड़ी फिल्मी हस्तियां और सिलेब्रेटी भाग लेती हैं। भारत की ओर से ऐश्वर्या राय बच्चन लगभग हर साल पहुंचती है। कांस के 76वें संस्करण में सारा अली खान, उर्वशी रौतेला की प्रेजेंस भी सुर्खियों में रही।
Advertisement
सारा का पहले दिन विशुद्ध देसी दुल्हन सा अवतार तो रौतेला का क्रोकोडाइल नेकलेस चर्चा में रहा। सारा अली खान और मानुषी छिल्लर ने इसमें डेब्यू किया है। अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और ईशा गुप्ता सहित अन्य कई हस्तियां इवेंट में शामिल होने फ्रेंच रिवेरा पहुंच रही हैं।
कांस फिल्म फेस्टिवल दुनिया के मानिंद समारोहों में से एक माना जाता है। जिसमें दुनिया के बेहतरीन कलाकार शिरकत करते हैं। इसे दुनिया के सबसे सम्मानित सिनेमाई आयोजन के तौर पर देखा जाता है। यहां फिल्में प्रदर्शित होती हैं, रेड कार्पेट पर सेलेब्रेटी उतरते हैं और अवॉर्ड फंक्शन आयोजित होते हैं।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 18 May 2023 at 13:23 IST