अपडेटेड 18 April 2024 at 20:29 IST
Viral Video: Delhi Metro में अश्लील वीडियो देख रहा था शख्स, महिला को टच करने की कोशिश का आरोप फिर…
Delhi Metro Viral Video: एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे एक आदमी पर गंभीर आरोप लगाता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बीते कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसके खिलाफ लोगों ने जमकर आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन मेट्रो में हो रहे अतरंगी कामों की चर्चा होती रहती है। हालांकि, इस बार जो घटना घटी है, उसे देख किसी का भी खून खौल जाएगा।
एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे एक आदमी पर गंभीर आरोप लगाता है। उसने कहा कि वह आदमी पोर्न देखता-देखता मेट्रो के अंदर घुसा था और वहां खड़ी एक महिला को गलत तरीके से टच करने लगा।
दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी की सारी हदें पार!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यात्री उस आदमी से इस अश्लील हरकत को लेकर सवाल भी करता नजर आ रहा है। वह कहता है- ‘मैं कब से देख रहा हूं, क्या कर रहे हो अंकल आप’। जब वो आदमी कहता है कि वे केवल फोन पर बात कर रहा था तो यात्री उसपर भड़क जाता है। वो बोलता है- ‘फोन पर बात नहीं कर रहे, उन आंटी को टच कर रहे हो। मैंने आपका पूरा पूरा वीडियो बना रखा है। आप पोर्न देखते देखते मेट्रो में घुसे हो’।
वो आदमी बार-बार यही दोहरा रहा था कि वो केवल फोन पर बात कर रहा है। हालांकि, वीडियो बनाने वाले ने उसे खूब लताड़ा और कहा कि ‘अंकल आप इस उम्र में बदतमीजी कर रहे हो, आपको शर्म नहीं आती’। आसपास खड़े सभी लोग उन दोनों को देखने लगते हैं। उस आदमी की पोल खोलते हुए वो लड़का मेट्रो में सबको बताता है कि कैसे वो पोर्न देखते देखते अंदर घुसा और एक महिला का पीछा करते करते उसके पीछे चला गया। बाद में वो उस महिला को गलत तरीके से छूने लगा।
Advertisement
आदमी की इस हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पोर्न देखने वाले आदमी की इस शर्मनाक करतूत पर भड़क उठे हैं। एक ने लिखा- ‘ऐसे ही लोगों की वजह से दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं’, तो वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘भाई उसे अंकल मत बुला, ठरकी बुला’।
दिल्ली मेट्रो में ‘अंग लगा दे रे’ पर अश्लील डांस
इससे पहले दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया था जिसमें दो लड़कियों को होली खेलने के बहाने अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दो लड़कियां मेट्रो के अंदर ही होली खेल रही हैं और एक-दूसरे को वल्गर तरीके से रंग लगा रही हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- ‘अंग लगा दे रे…’।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 April 2024 at 10:54 IST