अपडेटेड 15 June 2021 at 08:28 IST
गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए युवक ने किया सवाल; दिल्ली मेट्रो और Amazon ने दिया मजेदार जवाब
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई कमी के बाद अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई कमी के बाद अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकारें धीरे-धीरे अपने राज्यों में लॉकडाउन में छूट दे रही हैं। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, जिसकी वजह से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर रोक है। वहीं इस बीच एक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से वीकेंड में सेवा चालू रहेगी या नहीं। इसे जानने के लिए मजेदार सवाल किया। वहीं दिल्ली मेट्रो ने भी शख्स को उसी की भाषा में मजेदार जवाब दिया है।
दरअसल, दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है, हालांकि राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू है। अनलॉक प्रक्रिया में केजरीवाल सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ दिल्ली मेट्रो का संचालन करने के लिए भी कहा है।
केजरीवाल सरकार के इस फैसले के बाद एक शख्स ने दिल्ली मेट्रो से पूछा कि 'वीकेंड पर मेट्रो चालू रहेगी या बंद। कृपया जरूर बताएं गर्लफ्रैंड से मिलना है। नहीं मिला तो ब्रेकअप पक्का हो जाएगा।'
वहीं दिल्ली मेट्रो ने शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी का मीम शेयर करते हुए लिखा कि मेट्रो चालू है मेरे दोस्त। जा जी ले अपनी जिंदगी।
दिल्ली मेट्रो के जवाब के बाद अमेजन ने भी शख्स को मजेदार जवाब दिया है। अमेजन ने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना। घर से ही मेट्रो कॉर्ड रिचार्ज करके जाना।
Advertisement
बता दें कि जैसे ही शख्स ने मेट्रो को लेकर जानकारी मांगी। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से यूजर्स उसे जवाब देने लगे और गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए ओला या उबर का सहारा लेने के लिए कहा।
Advertisement
Published By : Ritesh Mishra
पब्लिश्ड 15 June 2021 at 08:28 IST