VIDEO: स्टैंडअप कॉमेडियन को बिहारी महिलाओं के सिंदूर का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, वीडियो जारी कर मांगी माफी, फिर भी तेज हुई FIR की मांग

स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के बिहार क महिलाओं के 'सिंदूर' लगाने के तरीके पर किए गए कमेंट को लेकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने ऐसी भद्दी टिप्पणी की कि सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। मामला बढ़ते ही कॉमेडियन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।

Comedian mocking the sindoor worn by Bihari women
Comedian mocking the sindoor worn by Bihari women | Image: X

Comedian Yash Maheshwari Apologizes for Sindoor Joke: स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर की गई अपनी भद्दी टिप्पणी को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। इस आपत्तिजनक बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और चौतरफा आलोचना होने लगी। मामले को बढ़ता देख यश माहेश्वरी ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली, लेकिन इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। अब भी उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर अपनी गलती स्वीकार की। वीडियो का कैप्शन है, 'बिहार के सभी लोगों से सार्वजनिक माफी।' वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका इरादा न तो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था और न ही बिहार की संस्कृति का अपमान करने का था।

कॉमेडियन ने वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी

यश माहेश्वरी ने कहा, 'हाल ही में मैंने एक वीडियो डाली थी, जिसमें मैंने बिहार के कल्चरल चीजों के बारे में बात की थी। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं अपनी गलती पूरी तरह से स्वीकार करता हूं और माफी मांगता हूं कि मुझे ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। यह मेरा इरादा भी नहीं था।'

मेरी 100 प्रतिशत गलती थी- यश माहेश्वरी

उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत क्षमाप्रार्थी हूं कि यह बात गलत तरीके से सामने आई। मेरा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। पता नहीं वो किस तरह से दिखी। शायद वो मेरी तरफ से 100 प्रतिशत गलती थी, वो वैसे चली गई। इसके लिए मैं सचमुच अपनी गलती मानता हूं।'

Advertisement

उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा वो आगे से सुनिश्चित करेंगे उनसे ऐसी गलती दोबारा न हो। वो हर एक चीज का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर इस दौरान किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं। कुल मिलाकर बात ये है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं पूरा ध्यान रखूंगा कि अगली दफा मुझसे ऐसी कोई गलती दोबारा न हो।'

यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग

कॉमेडियन की माफी के बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूजर्स ने पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। यूजर्स पुलिस को टैग करके उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

बीजेपी नेता ने की एफआईआर की मांग

वहीं बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कॉमेडियन के वीडियो का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए बिहार के हर जिले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ऋतु जायसवाल ने लिखा, 'हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!'

कौन सी बात पर मचा बवाल?

यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने इस परंपरा का बेहद घटिया और अश्लील तरीके से मजाक भी बनाया। 

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी आज, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में डांसर पर उड़ाए गए नोट; वायरल VIDEO में इस अंदाज में दिखे 'छोटे सरकार'

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड