अपडेटेड 21 April 2023 at 18:45 IST
Ponniyin Selvan 2 के हिन्दी गाने- 'मेरा आसमां जल गया' ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!
Ponniyin Selvan 2 का नया लिरिकल प्रोमो आउट हो गया है। प्रोडक्शन हाउस ने इसे सोशल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ponniyin Selvan 2 hindi Song: मणि रत्नम पोन्नियिन सेल्वन के सीक्वल पोन्नियिन सेल्वन 2 के साथ तैयार हैं। फैन्स बेसब्री से उनके शानदार निर्देशन में गढ़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। विश्वास और भरोसा उन प्रोमोस से बढ़ा है जिसे समय-समय पर फैन्स के लिए सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है। फिल्म पूरे भारत में एक साथ 28 अप्रैल को 5 भाषाओं में प्रदर्शित होगी।
टीम ने एक हिन्दी गाने का प्रोमो जारी किया है। जिसे सोशल मीडिया पर हाथों हाथ लिया जा रहा है। गाने का टाइटल है- मेरा आसमां जल गया। ए आर रहमान के सुरों से सजी और गुलजार के दिल भेदने वाले लफ्जों में रचा गीत है ये। आवाज युवा दिलों की धड़कन अरिजीत सिंह की है। इस गाने में प्यार और विछोह का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
क्या दिखा वीडियो में?
प्रोमो में ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर विक्रम के दिल के जज्बात आंखों और चेहरों के भावों से जाहिर करते हैं। अधूरे प्यार का दर्द बखूबी पर्दे पर दिख रहा है। पूरा प्लॉट अदित करिकलन और नंदिनी के कैरेक्टर पर बेस्ड है। हाव भाव किरदारों के Moral Dilemma को दिखाते हैं। कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जो इन दोनों की प्रेम कहानी में आए उतार चढ़ाव को बयान करती है।
Advertisement
5 भाषाओं वाला एक वीडियो
इसके साथ ही एक और प्रोमो भी सामने आया है। 5 भाषाओं में गुंथा ये वीडियो एक पेंटर की पेंटिंग सा लगता है। जिसमें अदित करिकलन और नंदिनी की आंखें प्यार की अनकही कहानी बयान करते हैं। पांच भाषाओं को एक ही वीडियो में समेटा गया है। शुरुआत मलयालम से होती है फिर हिन्दी के बाद तेलुगू, कन्नड़ और अंत में तमिल भाषा के लिरिक्स हैं। ग्रैंड रिलीज के साथ ही ऊपर लिखा गया है- भावनाएं एक भाषा अनेक।
फिल्म में साउथ स्टार विक्रम, जयम रवि, ऐश्वर्या राय, त्रिशा और कार्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं। तमिल सिनेमा के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। पार्ट वन ने खूब वाहवाही और तारीफ बटोरी थी तो सीक्वल ने उम्मीदों के लेवल को और बढ़ा दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि समय की बचत और खर्चे का खास ख्याल रखते हुए इसे पार्ट वन के साथ ही शूट किया गया था। 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली Ponniyin Selvan 2 इस साल की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है।
Advertisement
Period ड्रामा है पोन्नियिन सेल्वन
फिल्म चोल वंश के दौर को दर्शाती है। जो कलकी कृष्णामूर्ति के एपिक उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है। इसमें राज परिवार के बीच चली खींचतान की कहानी है। फिल्म में देश के बड़े, नामचीन और विभिन्न हिस्सों में रहने वाले कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। दावा किया जा रहा है कि ये पार्ट1 से ज्यादा engaging है। इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। मशहूर सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन के कैमरे का कमाल इसमें देखने को मिलेगा।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 21 April 2023 at 18:58 IST