अपडेटेड 24 April 2024 at 21:22 IST

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह करते हैं तगड़ी कमाई, जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल; जानें कितनी है नेटवर्थ

Pawan Singh Net Worth : पवन सिंह की नेटवर्थ करोड़ों में है। भोजपुरी स्टार करोड़ों के घर में रहते हैं और उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां हैं।

Follow : Google News Icon  
Pawan Singh Net Worth
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह करते हैं तगड़ी कमाई | Image: X

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली लिस्ट में उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट (Asansol Seat) से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अब भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में अपना जलवा बिखरने के बाद एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी सियासी पारी शुरू करदी है।

बीजेपी के टिकट पर चुनाव ना लड़कर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलिय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 23 अप्रैल को रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और काराकाट की जनता से आशीर्वाद लेना भी शुरू कर दिया है। काराकाट की सड़कों पर अपने चहेते की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पवन सिंह की भोजपुरी सिनेमा में जितनी फैन फॉलोइंग है, उनके पास उतनी ही दौलत भी है। उनका नाम भोजपुरी के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल है।

पवन सिंह की नेटवर्थ कितनी है?

पवन सिंह की नेटवर्थ (Pawan Singh Net Worth) करोड़ों में हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेटवर्थ 50-65 करोड़ रुपये है। पवन सिंह फिल्म से लेकर सिंगिंग तक कमाई करते हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए वो मोटी फीस चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये लेते हैं। इसके अलावा एक गाने के लिए करीब 2 से 3 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

इसके अलावा भोजपुरी स्टार करोड़ों के घर में रहते हैं और उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां हैं। उनके पास मर्सिडीज से लेकर महिंद्रा स्कॉर्पियो तक है। घर-फ्लैट, महंगी गाड़ियां और पुश्तैनी जमीन-जायदाद है। मुंबई और बिहार में आलीशान घर है।

Advertisement

खास बातचीत में खोले कई राज

वहीं, बुधवार को रिपब्लिक भारत के साथ Exclusive बातचीत में पवन सिंह ने कई राज खुले। आसनसोल सीट पर चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर भी एक्टर ने खुलकर बातचीत की। पवन सिंह ने कहा काराकाट की जनता से बहुत प्यार मिल रहा है। यहां जनता के बीच में आकर अलग ही आनंद महसूस हो रहा है। उम्मीद है कि जनता का ये प्यार आगे भी ऐसा ही रहेगा।

पवन सिंह से जब ये सवाल पूछा गया कि पहले सिंगर, अभिनेता और अब नेता इसके आगे क्या? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब पवन सिंह काराकाट का बेटा है। जब मैं प्रचार पर निकलने से पहले मां का आशीर्वाद लेने गया, तो मां ने कहा कि आज से मेरा बेटा काराकाट का बेटा हो गया। अब जनता जो कहेगी यहां के विकास के लिए मुझे वही काम करना है।

Advertisement

आसनसोल सीट को लेकर पवन सिंह ने क्या कहा?

BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही पवन सिंह का नाम जारी भी कर दिया गया था। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। नाम वापस लेने के पीछे क्या वजह थी इस पर एक्टर नहीं कभी खुलकर बात नहीं। बुधवार को रिपब्लिक भारत के साथ बातचीत के दौरान जब ये सवाल दोहराया गया, तो पवन सिंह ने कहा कि आसनसोल की बात हमलोग न करें तो ज्यादा बेहतर है। जो बीत गई सो बात गई। इस सीट को लेकर मेरी कुछ पर्सनल बात हैं जिसे मैं मीडिया में नहीं लाना चाहता हूं। 

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ BJP के टिकट पर आसनसोल सीट से क्यों नहीं लड़ा चुनाव? पवन सिंह ने दिया जवाब

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 24 April 2024 at 21:22 IST