Amrapali Dubey: गाड़ी में इंतजार कर रहे हैं भैया… मुंबई की सड़कों पर एक साथ दिखे आम्रपाली दुबे-निरहुआ; पैपराजी ने इस तरह ली एक्ट्रेस की चुटकी

Nirhua Amrapali Viral: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', एक बार फिर अपनी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस सुपरहिट जोड़ी को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी के साथ हुई उनकी मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Amrapali Dubey
Amrapali Dubey | Image: Instagram

Nirhua Amrapali Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी सबसे हिट और चहेती ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का नाम सबसे ऊपर आता है। पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री को दर्शक इतना पसंद करते हैं कि अक्सर असल जिंदगी में भी इनके रिश्तों की चर्चा होने लगती है। हाल ही में यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि मुंबई की सड़कों पर पैपराजी के साथ हुई उनकी मजेदार नोकझोंक है।

पैपराजी और आम्रपाली की मस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लेटेस्ट वीडियो में आम्रपाली दुबे को मुंबई की एक दुकान के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें घेरा, हंसी-मजाक का दौर शुरू हो गया। जब फोटोग्राफर्स ने निरहुआ के बारे में पूछा, तो आम्रपाली ने मुस्कुराते हुए कहा 'भैया आपका इंतजार कर रहे हैं गाड़ी में।


इस पर जब पैपराजी ने चुटकी लेनी चाही, तो एक्ट्रेस ने भी करारा और मजाकिया जवाब देते हुए कहा, तुम लोग पहले मेरा इंतजार कर रहे हो!" इसके बाद आम्रपाली जाकर गाड़ी में बैठ गईं, जहां निरहुआ पहले से मौजूद थे। हालांकि पैप्स ने दोनों से साथ में पोज देने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने 'अगली बार' कहकर वहां से विदा ली। यह छोटा सा वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

साथ में जुड़ता है दोनों का नाम 

लंबे वक्त से आम्रपाली और निरहुआ का नाम साथ में जुड़ते आया है, हालांकि दोनों ने इस पर कभी हामी नहीं भरी है इसके अलावा निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हो पाया। एक्टर ने ये भी खुलासा किया था कि ये शादी उनके मर्जी के खिलाफ उनके माता-पिता ने करवाई थी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Char Dham Yatra 2026: 40 किलो चावल और मांस की भेंट...बद्रीनाथ यात्रा से पहले ये राक्षस खाता है महाभोग; जानें इस प्राचीन रहस्य के पीछे का सच

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड