अपडेटेड 30 April 2024 at 11:31 IST
Amrita Pandey: इस वजह से डिप्रेशन में थीं भोजपुरी स्टार? Whatsapp पर लिखा दिल का हाल, फिर सुसाइड!
Amrita Pandey: अमृता पांडेय की अचानक मौत की खबर सामने आने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Amrita Pandey Suicide: भोजपुरी फिल्म स्टार अमृता पांडेय ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। खबरों की माने तो उनका शव उनके बेडरूम में साड़ी के फंदे से झूलता मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि अमृता पांडेय डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
अमृता पांडेय की अचानक मौत की खबर सामने आने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘दीवानापन’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद से दोनों ने कई गानों में भी साथ काम किया।
डिप्रेशन में थीं अमृता पांडेय?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमृता पांडेय का शव भागलपुर में दिव्य धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में मिला था। पुलिस इस संदिग्ध मौत की जांच में जुटी हुई है और हर एंगल से उनकी मौत की तफ्तीश कर रही है। उनके निधन से पूरा परिवार सदमें में है। उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।
खबरों की माने तो अमृता पांडेय की बहन ने इस बात की पुष्टि की है कि वह वाकई डिप्रेशन का शिकार थीं। उसने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस की बहन ने दावा किया कि वह अपनी दोनों प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में दिक्कतों का सामना कर रही थीं। उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था। वहीं निजी जिंदगी में भी वह काफी परेशान थीं। उन्होंने 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलापुर में रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से शादी रचाई थी लेकिन कपल का अबतक कोई बच्चा नहीं हुआ। इससे भी अमृता उदास थीं।
बहन ने ये भी दावा किया कि अमृता डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। बता दें कि अमृता की बहन ने ही 27 अप्रैल की रात करीब 3ः30 बजे उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा था। फिर परिवारवालों ने जैसे तैसे उन्हें नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
अमृता पांडेय ने मरने से पहले लगाया था सैड स्टेटस
पुलिस ने जब अमृता का फोन चेक किया तो पता लगा कि उन्होंने मौत से कुछ घंटे पहले ही व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाया था। इसमें उन्होंने लिखा था- "क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।" बता दें कि अमृता अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बिहार आई थी। उनके पति तो वापस मुंबई चले गए लेकिन वो वहीं रह गई थी।
ये भी पढ़ेंः मिस इंडिया के दौरान एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन थीं ऐश्वर्या और सुष्मिता? इस एक्ट्रेस ने खोले कई राज
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 11:31 IST