अपडेटेड 26 March 2023 at 19:29 IST

Akanksha Dubey: रील्स बनाते-बनाते बन गई थी भोजपुरी की सुपरस्टार, फिर ऐसे हुआ दुखद अंत

Bhojpuri Actress Suicide : भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत से लोग सदमे में हैं ।

Follow : Google News Icon  
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey | Image: self

Actress Akanksha Dubey News: भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने अत्महत्या कर ली। 26 मार्च को उनका शव बनारस के एक होटल के कमरे में लटकता पाया गया। आकांक्षा दुबे की अचानक मौत (Akanksha Dubey Suicide)  से भोजपुरी फिल्म एंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी मौत की खबर आते ही उनके फैंस भी सदमे में हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि आकांक्षा दुबे कौन हैं। 

बताया जा रहा कि आकांक्षा मिर्जापुर के विंध्याचल में जन्मी थीं। 3 साल की उम्र में ही आकांक्षा अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं थी। आकांक्षा दुबे के दो भाई हैं जिनका नाम आदित्य दुबे और ओम दुबे है। पिता एक बिजनेसमैन हैं। मां- बाप चाहते थे कि वो  कर आईपीएस ऑफिसर बने, लेकिन आकांक्षा दुबे के सपने कुछ और ही थे। बचपन से आकांक्षा का शौक एक्टिंग और डांसिंग का था। 

सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं आकांक्षा दुबे 

आकांक्षा सोशल मीडिया पर रील्स (Akanksha Dubey Song)  बनाते- बनाते फेमस हुईं जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। मात्र 17 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एसआरके म्यूजिक के साथ भोजपुरी एल्बम में काम किया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली जिसके बाद वो डिप्रेशन में चली गईं। 2018 में अपने कामों से ब्रेक लिया उसके कुछ समय बाद आकांक्षा ने फिर धमाकेदार वापसी की। वीरों के वीर,  जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, फाइटर किंग जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया और लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। कम समय में ही उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी।

आकांक्षा दुबे  का आखिरी वीडियो

आकांक्षा दुबे के मरने की खबर 26 मार्च को आई थी लेकिन मरने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो ब्लैक क्रॉप टॉप में झूमती नजर आईं थीं। वह भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए वो काफी प्यारी लग रही हैं। वीडियो में वो काफी खुश नजर आ रहीं। अपनी प्यारी स्माइल के साथ वो शीशे में डांस कर रहीं हैं। ये वीडियो आकांक्षा ने मौत से चंद घंटों पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, होटल रूम में फंदे से लटका मिला शव 

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 26 March 2023 at 19:25 IST