काजल राघवानी ने पहली बार दिखाई 'बॉयफ्रेंड' की झलक तो फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, बोलीं- बहुत दिनों के बाद...
काजल राघवानी ने अपनी इस पोस्ट में जैसे ही बॉयफ्रेंड का जिक्र किया, लोग हैरान हो गए। उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि वायरल पोस्ट का माजरा कुछ और ही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट से फैंस को हैरान करके रख दिया। काजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक बुजुर्ग व्यक्ति संग तस्वीरें शेयर की और वो उन्हें अपना 'बॉयफ्रेंड' बताया।
काजल राघवानी ने जैसे ही पोस्ट में बॉयफ्रेंड का जिक्र किया, वैसे ही उनकी पोस्ट वायरल होने लगी। इसके बाद लोग हैरान रह गए। हालांकि वायरल पोस्ट का माजरा कुछ और ही है।
कैप्शन ने फैंस को किया कंफ्यूज
फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस काजल ने कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो शख्स के साथ तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने लिखा, "एक मुलाकात फिर से अपने बॉयफ्रेंड से बहुत दिनों के बाद।" हालांकि एक्ट्रेस ने आगे जो लिखा, उसे पढ़ लोगों को पूरा मामला समझ आया। काजल ने जिनके साथ तस्वीरें शेयर की वो उन्हें अपना दादाजी बताती नजर आईं। उन्होंने लिखा, "मेरे पसंदीदा दादू।"
पोस्ट कर फैंस लुटा रहे प्यार
जान लें कि काजल ने जिस बॉयफ्रेंड का जिक्र पोस्ट में किया है वो उनके सगे दादाजी नहीं हैं। फिल्म के सेट पर काम करने वालों में एक हैं, जिनका एक्ट्रेस बहुत सम्मान करती हैं। सोशल मीडिया पर काजल राघवानी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ लोग कैप्शन पढ़ कंफ्यूज भी हो गए।
Advertisement
काजल ने खेसारी पर लगाए गंभीर आरोप
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा है। बताया जाता है कि दोनों ने 5 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था और इनकी राहें जुदा हो गईं। एक्ट्रेस ने खेसारी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जैसा खेसारी खुद को दिखाते हैं, असल में वह वैसे नहीं हैं। ब्रेकअप की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि मैं 5 साल के इस रिलेशन में लॉयल थी, लेकिन वो लॉयल नहीं थे। उन्होंने खेसारी पर शादी का झांसा देकर फंसाने का भी आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: क्या है कन्नड़-तमिल विवाद? जिसे लेकर कमल हासन पर भड़के लोग, पोस्टर जलाने पर दर्ज हुई FIR