अपडेटेड 26 March 2023 at 19:42 IST

Akanksha Dubey की सुसाइड पर कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या लिखा

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case:आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता समर ने पोस्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
Akanksha Dubey Boyfriend Samar Singh
Akanksha Dubey Boyfriend Samar Singh | Image: self

Akanksha Dubey Boyfriend Samar Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आज बनारस के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री ने होटल सारनाथ के एक कमरे में कथित तौर पर फांसी लगा ली। मेकअप बॉय जब कमरे में बुलाने गया तो आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey  Suicide Case) को लटका हुआ पाया। यह घटना रविवार (26 मार्च) की सुबह करीब नौ बजे सामने आई। भोजपुरी एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से एक बार फिर भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर है। 

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी सदमें थे। दूसरी तरफ आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता समर का फोन सुबह से बंद था। हालांकि, अब अभिनेता समर ने अकांक्षा दुबे की मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "निशब्द RIP #akankshadubey"।

समर का पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

होटल में पाई गईं मृत

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे एक शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। शूटिंग के बाद अभिनेत्री अपने होटल सारनाथ पहुंची थीं। वह रात में इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। इस दौरान वह रोती हुई नजर आई थीं। इसके बाद सुबह वह अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। फिलहाल उनकी मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो

इस बीच आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आकांक्षा फूट-फूटकर रोते दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि ये आकांक्षा का वीडियो उनके मौत के कुछ घंटे पहले का है। 

Advertisement

आकांक्षा दुबे और पवन सिंह का गाना

आकांक्षा दुबे ने हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपना म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। 'आरा कभी हारा नहीं' म्यूजिक वीडियो रिलीज के बाद उनके निधन की दुखद खबर आई है। इसके अलावा आकांक्षा दुबे ने हाल ही में फिल्म 'मिट्टी' की शूटिंग पूरी की थी। फिल्म में यश कुमार और रक्षा गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। यह चंदन उपाध्याय द्वारा निर्देशित और अरविंद प्रसाद और प्रेम शंकर द्वारा निर्मित है।  

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey: रील्स बनाते-बनाते बन गई थी भोजपुरी की सुपरस्टार, फिर ऐसे हुआ दुखद अंत

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मौत से पहले फूट-फूटकर रोती दिखीं Akanksha Dubey, वायरल VIDEO को लेकर दावा!

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 26 March 2023 at 19:37 IST