नई नवेली लैंड रोवर डिफेंडर चलाते नजर आए योगगुरु बाबा रामदेव, कीमत भी जान लीजिए
बाबा रामदेव का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नई लैंड रोवर डिफेंडर कार चलाते नजर आ रहे हैं। इस कार की कीमत 1.5 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Baba Ramdev New Land Rover Defender: बाबा रामदेव अपनी योग और आयुर्वेद शिक्षा से पूरे विश्व में अलग पहचान बना चुके हैं। उनके शो और वीडियो देख लाखों लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया है। लोग उन्हें योग गुरु के नाम से बुलाते हैं। बाबा रामदेव के योग वीडियोज तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शानदार लैंड रोवर कार चलाते नजर आ रहे हैं।
खबर में आगे पढ़ें…
- नई लैंड रोवर चलाते दिखे बाबा रामदेव
- 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही कार की कीमत
- रिपोर्ट्स के मुताबिक रामदेव को गिफ्ट में मिली है कार
नई लैंड रोवर डिफेंडर चलाते नजर आए बाबा रामदेव
बाबा रामदेव का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नई नवेली लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते नजर आ रहे हैं। यह कार इसी साल भारत में लॉन्च हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में यह कार मार्किट में उपलब्ध है। हाल ही में इसकी डिलीवरी कंपनी ने शुरू की।
लैंड रोवर डिफेंडर 130 की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वीडियो में बाबा रामदेव नई कार चलाते नजर आ रहे हैं। कार चलाने से पहले वे कार की अच्छे से जांच-पड़ताल करते हैं। कार में उनके साथ कुछ और लोग बैठे हुए भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है।
Advertisement
पतंजलि के सीएफए ने गिफ्ट की है कार
बीते साल बाबा रामदेव ने नई महिंद्रा एक्सूयवी 700 अपने कलेक्शन में शामिल की थी। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि नई कार बाबा रामदेव ने ही खरीदी है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रामदेव को यह कार गिफ्ट में मिली है। पतंजलि कंपनी के CFA दिव्यांशु केसरवानी ने यह कार योगगुरु रामदेव को गिफ्ट की है।
यह भी पढ़ें- ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ बच्चे ने घर में ही बनाए बाबा बर्फानी, सावन के महीने में वायरल हुआ भोले का नन्हा भक्त
Advertisement
लोगों को पसंद आया है बाबा रामदेव का स्टाइल
बाबा रामदेव का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि बाबा रामदेव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बताया जाता है कि वो अपना अकाउंट खुद नहीं चलाते। इंस्टाग्राम पर बाबा रामदेव के 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।