अपडेटेड 16 May 2025 at 17:36 IST
सिंगर Gayatri Hazarika का 44 साल की उम्र में निधन, Colon Cancer से हारी जिंदगी की जंग
असमिया सिंगर Gayatri Hazarika का 44 साल की उम्र में कोलन कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Gayatri Hazarika passes away : प्रसिद्ध असमिया सिंगर गायत्री हजारिका (Gayatri Hazarika) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 16 मई, 2025 को जिंदगी की जंग हार गई। यह दिल दहला देने वाली खबर गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल से आई है। जहां कलाकार ने दोपहर करीब 2:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन ने असम के सांस्कृतिक और संगीत को गहरा दुख पहुंचाया है। उनके प्रशंसक और साथी संगीतकार शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
गायत्री हजारिका असमिया संगीत में एक जाना-माना नाम थीं, जिन्हें उनकी मधुर आवाज और बेहतरीन गायन शैली के लिए सराहा जाता रहा है। उनकी मधुर आवाज और असमिया संगीत में योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनके लोकप्रिय गीतों में "सरा पाते पाते फागुन नामे...", "राति राति मोर सोण..." और "अहार दरै ओभोति आंतरि गला..." शामिल हैं। उनके गीतों ने असम की संस्कृति को समृद्ध किया और लोगों के दिलों को छुआ। वो गुवाहाटी में पिछले 2 सालों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।
सीएम ने जताया दुख
असम में जन्मी और पली-बढ़ी गायत्री हजारिका को पारंपरिक असमिया धुनों को समकालीन शैली के साथ मिलाने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता था। जिसने उनका बड़ा फैन बेस खड़ा किया। उनके निधन पर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी दुख जताया है।
कोलन कैंसर क्या है?
कोलन कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। ये बड़ी आंत (कोलन) या मलाशय (रेक्टम) की कोशिकाओं से शुरू होने वाला कैंसर है। इसके मुख्य लक्षणों में पेट दर्द, मल खून, दस्त या कब्ज, अचानक वजन घटना और थकान जैसे लक्षण शामिल हैं। आमतौर पर इसका खतरा 50 से अधिक उम्र के लोगों में होता है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 16 May 2025 at 16:43 IST