अपडेटेड 24 April 2023 at 18:57 IST

रियलिटी शो से की शुरुआत, Arijit Singh को इस गाने ने रातों-रात बनाया सुपरस्टार

Arjit Singh ने एक टीवी रियलिटी शो से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'Aashiqui 2' के गाने 'तुम ही हो' से मिली थी।

Follow : Google News Icon  
Arijit Singh
Arijit Singh | Image: self

Arjit Singh Birthday Special: 'क्योंकि तुम ही हो...', 'बिन्ते दिल...' जैसे गाने किसको याद नहीं होंगे। किसी की शादी हो या रोमांटिक कपल डेट, अरिजीत सिंह के ये गाने न बजे, ऐसा तो हो नहीं सकता। 25 अप्रैल को बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक सिंगर अरिजीत का बर्थडे है, लेकिन ये खिताब उन्हें यूं ही नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। आइए, एक नजर उनके सिंगिंग सफर की ओर डालते हैं - 

अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुरादाबाद में 25 अप्रैल 1987 को हुआ था। उनके पिता कक्कड़ सिंह एक सिख थे तो वहीं उनकी मां अदीति बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं। अरिजीत को बचपन से ही सिंगिंग का बहुत शौक था। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। 

रियलिटी शो से जीते लाखों रुपए

अरिजीत ने साल 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकल' में पार्टिसिपेट किया था। कम वोट्स मिलने की वजह से वे टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाए। 18 साल के सिंगर भले ही शो से बाहर हो गए हो लेकिन जावेद अख्तर, केके और शंकर महादेवन के दिलों में उनकी आवाज ने घर कर लिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे रियलिटी शो '10 के 10 दिल ले गए' में पार्टिसिपेट किया। इस बार अरिजीत ने न सिर्फ जज बल्कि ऑडिएंस का भी दिल जीत लिया। इस शो से 10 लाख रुपए प्राइज मनी जीतने के बाद उन्होंने अपना स्टूडियो खोल लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

अरिजीत का बॉलीवुड में पहला कदम

सिंगर ने यूं तो बॉलीवुड में साल 2011 में फिल्म मर्डर में 'फिर मोहब्बत' गाना गाकर डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें रातों रात म्यूजिक सेंसेशन बनाने वाला गान फिल्म ‘आशिकी 2’ का 'तुम ही हो' था। इस गाने के बाद उनके करियर ने बुलंदियों को छू लिया। कभी दिन-रात स्ट्रगल करने वाले अरिजीत आज सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'Dream Girl 2 के लिए थोड़ा और करो इंतजार', 7 जुलाई नहीं बल्कि अब इस दिन 'पूजा' को कर पाएंगे कॉल

अरिजीत के हिट गाने

अरिजीत ने हाल ही में फिल्म पठान का 'झूमे जो पठान', फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का 'तेरे प्यार में', 'ओ बेदरदया', 'प्यार होता कई बार है' जैसे हिट गाने गाए हैं। इन फिल्मों से ज्यादा अरिजीत के गानों ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत, इरफान से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, कैसे दिवंगत स्टार्स को मिल रहे हैं ब्लू टिक?

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 24 April 2023 at 18:56 IST