अपडेटेड 29 July 2021 at 07:55 IST
Birthday Special: जानें भक्ति गानों से लेकर 'बिग बॉस' विवाद तक कैसा सफर रहा 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा का
भजन संगीत के सम्राट के माने जाने वाले अनूप जलोटा का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1953 में उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

भजन संगीत के सम्राट के माने जाने वाले अनूप जलोटा का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1953 में उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। अनूप जलोटा पिता भी एक भजन गायक ही थे। अनूप जलोटा गायक, संगीतकार के आलावा अभिनेता भी हैं लेकिन उनकी असल पहचान भक्ति भजन गाने से ही है। अनुप जलोटा को साल 2012 में भारत सरकार की तरफ पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारत में उन्हें भजन सम्राट के नाम से भी जाना जाता है। उनका गाया हुआ गाना 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन' काफी प्रसिद्ध है।
वहीं बता दें कि अनूप जलोटा टीपी के चर्चित शो 'बिग बॉस-12' में भी नजर आ चुके हैं। बिग बॉस में आने के बाद जलोटा खबर की सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, इस शो के दौरान उनका नाम उनकी शिष्या (Student) जसलीन मथारू के साथ जुड़ गया था। जसलीन और जलोटा की उम्र में काफी फासला है, इस वजह से सोशल मीडिया पर जलोटा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भक्ति सम्राट और जसलीन ने बिग बॉस के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी।
अनूप जलोटा के बयानों के बाद कहा जा रहा था कि वो और जसलीन शादी के बंधन में बध सकते हैं। लेकिन अपनी शिष्या के साथ प्रेम और शादी की बात को जलोटा ने ये कहकर खत्म किया था वो मेरी शिष्या है और हम सिर्फ बिग बॉस के लिए ड्रामा कर रहे हैं।
Advertisement
बिग बॉस शो के दौरान अनूप और जसलीन के बीच काफी नजदीकियां दिखाई गई थी। गुरु शिष्य की इस कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे थे। इस कारण दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। खबरों के मुताबिक, जलोटा ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा थी उन्हें जसलीन एक परफेक्ट मैरिज मटैरियल लगती हैं. उन्होंने आगे कहा था कि जसलनी का व्यवहार काफी शांत वाला है, वो अपने आसपास और अपने लोगों का ध्यान रखना अच्छे से जानती हैं।
बता दें, बिग बॉस के अपने इंट्रो वीडियो में जसलीन ने इस बात का खुलासा किया था कि अनूप और वो एक दूसरे को पिछले तीन सालों से डेट कर रहे हैं। जसलीन ने आगे बताया कि उनको घर वालों को इस रिश्ते के बारे में अभी कुछ नहीं पाता है। हालांकि अनूप ने शो के मंच पर सलमान खान के सवाल के जवाब में कहा कि जसलीन उनकी शिष्य हैं।
Advertisement
Published By : Vineeta Mandal
पब्लिश्ड 29 July 2021 at 07:55 IST