अंबानी बैश के बाद अरबपति अंकुर जैन की वेडिंग ने उड़ाए लोगों के होश, मिस्र पिरामिड के सामने की शादी

Ankur Jain Wedding: बिल्ट रिवार्ड्स के संस्थापक और CEO अंकुर जैन और पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड की शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

Ankur Jain and Erika Hammond
अंकुर जैन और एरिका हैमंड | Image: @ankurjain/instagram

Ankur Jain Wedding: बिल्ट रिवार्ड्स के CEO अंकुर जैन की रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उन्होंने बड़े ही हटके अंदाज में पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड (Erica Hammond) का हाथ करीब 130 लोगों की मौजूदगी में थाम लिया है। अमेरिकी कपल ने 26 अप्रैल को मिस्र के ग्रेट पिरामिड के सामने शादी की है। 

अंकुर जैन और एरिका हैमंड ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। ग्रेट स्फिंक्स के सामने कपल ने बड़े अनोखे अंदाज में हमेशा साथ रहने की कस्में खाईं। जैन का कहना है कि वह न्यूयोर्क के रहने वाले हैं और वे नहीं चाहते थे कि उनकी शादी ट्रेडिशनल तरीके से हो। यही कारण है कि उन्होंने एकदम नई जगह जाने का फैसला किया।

अंकुर जैन और एरिका हैमंड ने ग्रेट पिरामिड के सामने की शादी

कैशबैक टेक कंपनी बिल्ट रिवार्ड्स के संस्थापक और CEO अंकुर जैन और पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड की शादी जमकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए खास इंतजाम किए थे। ये शादी बाकी शादियों जैसी नहीं थी। इसमें ना ही ट्रेडिशनल ब्राइडल एंट्री हुई, ना ही कपल ने शादी के बाद कोई केक काटा। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Ankur Jain (@ankurjain)

अंकुर जैन ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बड़ा दिलचस्प खुलासा किया है और साथ ही बताया है कि उन्होंने अमेरिका से दूर इजिप्ट में क्यों अपनी गर्लफ्रेंड एरिका हैमंड का हाथ थामा। वे चाहते थे कि उनकी शादी में आए मेहमानों को ऐसा लगे कि वे एक नई दुनिया में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर शादी परंपरागत तरीके से करते तो सबके फूलों पर भी 20 हजार से अधिक डॉलर खर्च करने पड़ जाते। दूसरी ओर, एरिका हैमंड ने बताया कि शादी के दौरान हुई आतिशबाजी इस जश्न का सबसे यादगार पल था और वह काफी इमोशनल भी हो गई थीं। 

Advertisement

शादी से पहले काफी परेशान थे अंकुर जैन और एरिका हैमंड

आपको बता दें कि ये ग्रैंड सेलिब्रेशन अंकुर जैन और एरिका हैमंड के लिए मैनेज करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। साउथ अफ्रीकी सरकार के दखल के चलते प्राइवेट इजिप्ट एयर फ्लाइट को देरी हो गई। कपल को ये दिक्कत सुलझाने में लगभग तीन से चार घंटे लग गए थे। उसके बाद ही उनकी वेलकम पार्टी शुरू हो पाई। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Ankur Jain (@ankurjain)

पिछले महीने मार्च में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया था। अब अंकुर की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। शादी से पहले मेहमानों के लिए साउथ अफ्रीका में सफारी का आयोजन किया गया। फिर मिस्र में 130 मेहमानों के लिए चार दिनों की पार्टी रखी गई।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः थप्पड़ का बदला… जब कृष्णा के सामने उनकी पत्नी से इस शख्स ने की फ्लर्टिंग! ऐसा था कॉमेडियन का रिएक्शन

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड