Anant-Radhika Sangeet: मुकेश अंबानी-नीता ने बच्चों के साथ किया ‘दीवानगी दीवानगी’ पर डांस, VIDEO
Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet: शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी रखी गई जिसमें फ़िल्मों से लेके खेल जगत की हस्तियों को शिरकत करते देखा गया था। 5 जुलाई को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हुए फंक्शन में मुकेश अंबानी ने भी अपने परिवार के साथ डांस किया।
सोशल मीडिया पर कल शाम से ही अंबानी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का सामने आया है जिसमें कपल अपने बच्चों के साथ स्टेज पर डांस परफॉरमेंस देता नजर आ रहा है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मुकेश और नीता बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के हिट सॉन्ग ‘दीवानगी दीवानगी’ पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इतने में उनके बच्चे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता और ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी उन्हें जॉइन कर लेते हैं।
कमाल की बात ये है कि इस डांस परफॉरमेंस में कपल ऑफ द नाईट यानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी शामिल होते हैं जिससे ये परफॉरमेंस और भी ज्यादा खास हो जाता है।
Advertisement
परफॉरमेंस की शुरुआत होती है आकाश और आनंद से जिन्हें बाद में उनकी पत्नियां श्लोका और ईशा जॉइन कर लेते हैं। फिर स्टेज पर आती हैं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी। और सबसे आखिर में अनंत और राधिका इस फैमिली डांस परफॉरमेंस में शामिल हो जाते हैं और सभी अपने डांस स्टेप्स करने लग जाते हैं।
अंबानी परिवार का रॉयल इवेंट
हर बार की तरह इस बार भी मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी के फंक्शन में दिल खोलकर खर्च किया है। इस इवेंट को बड़े ही ग्रैंड तरीके से आयोजित किया गया था। फंक्शन में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, एमएस धोनी-साक्षी, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल-अथिया शेट्टी जैसे कलाकारों को अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते देखा गया।