अपडेटेड 4 March 2024 at 12:59 IST
Anant Radhika: किसी ने पहना गुजराती लहंगा-चोली तो कोई लद्दाख की पारंपरिक ड्रेस में पहुंचा | PICS
Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, धोनी समेत कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हो रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट का तीसरा दिन ‘हस्ताक्षर: द वैली ऑफ गॉड्स’ के साथ खत्म हुआ। इस मौके पर पूरा जामनगर भक्तिमय हो गया जब अंबानी परिवार ने महाआरती की।
अब धीरे धीरे सभी मेहमान अपने घर के लिए निकलने लगे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर 3 मार्च की शाम के कई दिलकश वीडियो वायरल हो रहे हैं। सभी सेलिब्रिटीज एथनिक आउटफिट्स में देखे गए। आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी समेत कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
अंबानी परिवार के बैश का आखिरी दिन
सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) की जिनका लुक कल शाम का हाइलाइट रहा। एनिमल स्टार ने आइवरी बंधगला शेरवानी पहनी थी जिसके नीचे उन्होंने सफेद रंद का पायजामा पहना। वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी ने गोल्ड और बेज कलर का लहंगा पहना था।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भी जामनगर में अंबानी फैमिली के फंक्शन में जमकर एंजॉय किया। एक्ट्रेस ने मरुन और मस्टर्ड लहंगा पहना था जिसपर गुजराती स्टाइल का प्रिंट बना हुआ था। वहीं, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुर्ता पायजामा में नजर आए जिसके ऊपर उन्होंने बंधगला कोट डाला हुआ था।
Advertisement
करीना कपूर भी पति सैफ अली खान के साथ ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उनका गोल्डन लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोनल कपूर भी अंबानी बैश का हिस्सा थीं। उन्होंने इस बड़े दिन पर लद्दाख की पारंपरिक ड्रेस पहनी जिसपर लोगों की नजरें ठहर गईं।
माधुरी दीक्षित भी अपने पति डॉ श्रीराम नेने के साथ जामनगर पहुंची थीं। उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी जिसपर पीच चलर की फ्लोरल डीटेलिंग थी। उनके पति मरुन शेरवानी में नजर आए। माइक्रोसॉफ्ट के CEO बिल गेट्स को भी न्योता भेजा गया था। वह 3 मार्च की शाम को भारतीय रंग में देखे गए। उन्होंने बेज पायजामा के साथ आइवरी शेरवानी पहनी थी जो उनपर जच रही थी।
Advertisement
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आखिरी दिन ही अपनी पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या के साथ अंबानी बैश में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने वाइट शर्ट और बेज वेष्टि पहनी थी। दूसरी ओर, उनकी पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या दोनों लाल रेड आउटफिट्स में नजर आईं।
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी भी एथनिक आउटफिट्स में कमाल लग रहे थे। जहां सचिन ने शेरवानी पहनी थी, वहीं धोनी ग्रे कुर्ता-पायजामा के ऊपर मैचिंग दोशाला डाले नजर आए जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 March 2024 at 07:51 IST